भारत की नागरिकता छोड़कर पाकिस्तान चले जाएं मणिशंकर अय्यर अजय आलोक

भारत की नागरिकता छोड़कर पाकिस्तान चले जाएं मणिशंकर अय्यर  अजय आलोक
भाजपा प्रवक्ता अजय आलोक ने कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मणिशंकर अय्यर के हालिया बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि मणिशंकर अय्यर ने अपनी समझदारी खो दी है और यह बात कांग्रेस पार्टी खुद भी मान चुकी है।

नई दिल्ली, 15 मार्च (आईएएनएस)। भाजपा प्रवक्ता अजय आलोक ने कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मणिशंकर अय्यर के हालिया बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि मणिशंकर अय्यर ने अपनी समझदारी खो दी है और यह बात कांग्रेस पार्टी खुद भी मान चुकी है।

अजय आलोक ने आगे कहा कि अगर मणिशंकर अय्यर पाकिस्तान से संवाद की बात करते हैं, तो उन्हें भारत की नागरिकता छोड़कर पाकिस्तान चले जाना चाहिए।

दरअसल, पूर्व केंद्रीय मंत्री मणिशंकर अय्यर ने हाल ही में भारत-पाकिस्तान संबंधों को लेकर बयान दिया था। भारत देश के सिस्टम को चुनौती देते हुए उन्होंने कहा था कि अगर उसमें हिम्मत है तो इस्लामाबाद जाकर पाकिस्तान के साथ महीनों तक बातचीत करनी चाहिए।

दूसरी ओर, चुनाव आयोग पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा रविवार शाम 4 बजे करने वाला है। भाजपा प्रवक्ता अजय आलोक ने इस घोषणा का स्वागत करते हुए इसे लोकतंत्र का सबसे बड़ा उत्सव बताया। साथ ही, उन्होंने तृणमूल कांग्रेस, कांग्रेस और डीएमके सहित विपक्षी दलों की आलोचना भी की।

अजय आलोक ने कहा कि चुनाव आयोग द्वारा चुनाव कार्यक्रम घोषित किया जाना लोकतांत्रिक व्यवस्था का अहम हिस्सा है और इसका स्वागत किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, "हम चुनाव आयोग की इस घोषणा का स्वागत करते हैं। लोकतंत्र में चुनाव से बड़ा कोई उत्सव नहीं होता, और आज चुनाव आयोग इसकी घोषणा करने जा रही है।"

उन्होंने यह भी दावा किया कि आगामी चुनावों में अधिकांश राज्यों में भाजपा की सरकार बनेगी। भाजपा प्रवक्ता ने चुनाव की तारीखों को लेकर सवाल उठाने वाले विपक्षी दलों पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, "ये लोग पूरी तरह मानसिक संतुलन खो चुके हैं। आप किनकी बात कर रहे हैं, तृणमूल कांग्रेस, कांग्रेस या डीएमके? लोकतंत्र में चुनाव की घोषणा का सबसे पहले स्वागत किया जाना चाहिए।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   15 March 2026 2:37 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story