मेरा अटूट विश्वास है कि बापू के आशीर्वाद से सत्याग्रह के इस कठिन पथ पर हम अडिग रहेंगे अरविंद केजरीवाल

मेरा अटूट विश्वास है कि बापू के आशीर्वाद से सत्याग्रह के इस कठिन पथ पर हम अडिग रहेंगे अरविंद केजरीवाल
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया मंगलवार को राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी की समाधि पर नतमस्तक हुए। इस दौरान उनके साथ पार्टी के विधायक और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

नई दिल्ली, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया मंगलवार को राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी की समाधि पर नतमस्तक हुए। इस दौरान उनके साथ पार्टी के विधायक और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

नेताओं ने राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सत्याग्रह के मार्ग पर डटे रहने का संकल्प दोहराया और बापू के आदर्शों पर चलने की बात कही। राजघाट पर श्रद्धांजलि देने के बाद अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वह देश की न्यायपालिका का पूर्ण सम्मान करते हैं, लेकिन वर्तमान परिस्थितियां ऐसी बन गई हैं कि उन्हें सत्याग्रह का मार्ग अपनाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि महात्मा गांधी के आशीर्वाद से वे इस कठिन मार्ग पर पूरी निष्ठा और दृढ़ता के साथ आगे बढ़ते रहेंगे। केजरीवाल ने यह भी कहा कि न्याय प्रणाली ने ही उन्हें राहत दी है और वे आज स्वतंत्र रूप से घूम पा रहे हैं, इसके लिए वे न्यायपालिका के आभारी हैं।

उन्होंने ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर भी अपनी भावनाएं साझा करते हुए लिखा कि उन्होंने मनीष सिसोदिया और अन्य साथियों के साथ राजघाट पहुंचकर बापू को नमन किया। उन्होंने बापू से प्रार्थना की कि सत्याग्रह के मार्ग पर चलने के उनके संकल्प को निरंतर शक्ति मिलती रहे।

वहीं, मनीष सिसोदिया ने भी राजघाट पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद कहा कि महात्मा गांधी ने हमेशा सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी है। उन्होंने कहा कि सत्य के लिए संघर्ष और आत्मबल के साथ सत्याग्रह करना ही बापू की सबसे बड़ी सीख है। उन्होंने कहा कि आज राजघाट आकर उनका संकल्प और भी मजबूत हुआ है और वे बापू के दिखाए रास्ते पर चलने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   28 April 2026 6:27 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story