'मेरी ताकत हो तुम...' पत्नी प्रीति के जन्मदिन पर रवि किशन ने लुटाया प्यार

मेरी ताकत हो तुम... पत्नी प्रीति के जन्मदिन पर रवि किशन ने लुटाया प्यार
भोजपुरी सिनेमा से लेकर बॉलीवुड और राजनीति तक अपनी पहचान बनाने वाले अभिनेता रवि किशन अपनी प्रोफेशनल जिंदगी को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर यूं तो ज्यादा खुलकर बात नहीं करते, लेकिन पत्नी प्रीति किशन को लेकर कई इंटरव्यू में बता चुके हैं कि उनके मुश्किल दौर में प्रीति ने उनका साथ दिया और आज वह जिस मुकाम पर हैं, उसमें उनकी पत्नी की बड़ी भूमिका है। ऐसे में पत्नी के जन्मदिन पर रवि किशन ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर उनके लिए अपने दिल की बात लिखी।

मुंबई, 23 सितंबर (आईएएनएस)। भोजपुरी सिनेमा से लेकर बॉलीवुड और राजनीति तक अपनी पहचान बनाने वाले अभिनेता रवि किशन अपनी प्रोफेशनल जिंदगी को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर यूं तो ज्यादा खुलकर बात नहीं करते, लेकिन पत्नी प्रीति किशन को लेकर कई इंटरव्यू में बता चुके हैं कि उनके मुश्किल दौर में प्रीति ने उनका साथ दिया और आज वह जिस मुकाम पर हैं, उसमें उनकी पत्नी की बड़ी भूमिका है। ऐसे में पत्नी के जन्मदिन पर रवि किशन ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर उनके लिए अपने दिल की बात लिखी।

रवि किशन ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पत्नी प्रीति किशन के साथ कुछ तस्वीरें पोस्ट की। इन तस्वीरों में दोनों साथ नजर आ रहे हैं और उनके बीच की बॉन्डिंग साफ दिखाई दे रही है। कैप्शन में प्रीति को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने लिखा, "जन्मदिन मुबारक हो, प्रीति किशन। मेरी ताकत और हमारे बच्चों के लिए प्रेरणा बनने के लिए धन्यवाद। मैं हमेशा इस बात का आभारी रहूंगा कि आप मेरी सुख-दुख की साथी हो। लव यू... महादेव, आप पर अपना आशीर्वाद बनाए रखे।"

बता दें कि रवि और प्रीति, दोनों की मुलाकात स्कूल के दिनों में हुई थी। रवि किशन ने एक इंटरव्यू में बताया था कि जब वह 11वीं कक्षा में पढ़ते थे, तभी उन्हें प्रीति पसंद आ गई थीं। उस उम्र में शुरू हुआ यह रिश्ता आगे चलकर शादी तक पहुंचा।

रवि किशन अपनी सफलता का श्रेय हर बार प्रीति को देते रहे हैं। उनका फिल्मी सफर आसान नहीं रहा। मुंबई आने के बाद उन्हें लंबे समय तक काम के लिए संघर्ष करना पड़ा। ऐसे दौर में प्रीति उनके साथ खड़ी रहीं। उन्होंने उनका हौसला बनाए रखा और परिवार को भी संभाला।

अभिनेता ने अपने भाषण में बताया था कि जब उनकी पत्नी सो रही होती है, तब वह अपनी पत्नी के पैर छूते है, क्योंकि उनकी पत्नी उन्हें अपने पैर छूने नहीं देतीं। उनके परिवार में तीन बेटियां और एक बेटा है, और वह अक्सर परिवार के साथ सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहते हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   23 Sept 2026 1:20 PM IST

Tags

Next Story