एमआई बनाम पीबीकेएस फैंस को मुंबई इंडियंस से जीत की आस, रोहित शर्मा के न खेलने से निराश

एमआई बनाम पीबीकेएस फैंस को मुंबई इंडियंस से जीत की आस, रोहित शर्मा के न खेलने से निराश
मुंबई इंडियंस (एमआई) और पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के बीच गुरुवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 24वां मुकाबला खेला जा रहा है। मुकाबला देखने वानखेड़े स्टेडियम पहुंचे फैंस को उम्मीद है कि मुंबई इंडियंस इस मैच को अपने नाम करेगी। इसके साथ ही फैंस हैमस्ट्रिंग इंजरी से जूझ रहे रोहित शर्मा के इस मैच में न खेलने से निराश भी हैं।

मुंबई, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। मुंबई इंडियंस (एमआई) और पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के बीच गुरुवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 24वां मुकाबला खेला जा रहा है। मुकाबला देखने वानखेड़े स्टेडियम पहुंचे फैंस को उम्मीद है कि मुंबई इंडियंस इस मैच को अपने नाम करेगी। इसके साथ ही फैंस हैमस्ट्रिंग इंजरी से जूझ रहे रोहित शर्मा के इस मैच में न खेलने से निराश भी हैं।

मुंबई इंडियंस शुरुआती 4 मे से 3 मैच गंवाकर प्वाइंट्स टेबल में 9वें पायदान पर मौजूद है। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 6 विकेट से मुकाबला जीतने के बाद मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स, राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ लगातार तीन मुकाबले गंवाए हैं। अब इस टीम को शानदार कमबैक की जरूरत है।

क्रिकेट फैन नंद किशोर ने 'आईएएनएस' कहा, "मुझे मुंबई इंडियंस के जीतने की उम्मीद है। बुमराह इस मुकाबले में अपनी छाप छोड़ सकते हैं। रोहित शर्मा के इस मैच में न खेलने से निराशा जरूर है, लेकिन टीम इसकी भरपाई कर लेगी।"

एक क्रिकेट फैन ने कहा, "हमें उम्मीद है कि मुंबई इंडियंस ही इस मैच को जीतेगी। एमआई के पास शानदार खिलाड़ी हैं। हमें तिलक वर्मा से उम्मीदें हैं। हार्दिक पंड्या से शानदार कप्तानी की आस है। यह मुकाबला काफी मनोरंजक रहने वाला है।"

एक अन्य फैन ने कहा, "रोहित शर्मा इस मैच में खेलते, तो काफी अच्छा रहता। वो मेरे आदर्श हैं। हमें गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह से खासा उम्मीद हैं। सूर्यकुमार यादव बल्लेबाजी में अपनी छाप छोड़ सकते हैं।"

एक क्रिकेट प्रशंसक ने कहा, "हमें उम्मीद है कि मुंबई इंडियंस की टीम पंजाब किंग्स के खिलाफ वापसी करेगी। रोहित शर्मा चोटिल होने के कारण इस मैच में नहीं खेल रहे हैं, लेकिन टीम शानदार प्रदर्शन करेगी। हम एमआई के जीतने की कामना करते हैं। मुंबई की हार से हमारा दिल टूटता है।"

गुरुवार को मुंबई में खेले जा रहे इस मैच में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है। पंजाब किंग्स बगैर किसी बदलाव के इस मैच में उतरी है, जबकि मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव हैं। मिचेल सेंटनर के स्थान पर मयंक रावत को मौका दिया गया है, जबकि चोटिल रोहित शर्मा के स्थान पर क्विंटन डी कॉक प्लेइंग इलेवन में शामिल हैं।

पंजाब किंग्स की प्लेइंग इलेवन: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, श्रेयस अय्यर (कप्तान), कूपर कोनोली, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशक, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल।

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेलटन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, नमन धीर, मयंक रावत, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर और जसप्रीत बुमराह।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   16 April 2026 7:27 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story