मियामी ओपन पांच क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली तीसरी अमेरिकी खिलाड़ी बनीं जेसिका पेगुला, एलेना रायबाकिना ने भी बनाई जगह

मियामी ओपन पांच क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली तीसरी अमेरिकी खिलाड़ी बनीं जेसिका पेगुला, एलेना रायबाकिना ने भी बनाई जगह
अमेरिकी टेनिस खिलाड़ी जेसिका पेगुला और कजाकिस्तान की प्लेयर एलेना रायबाकिना ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फ्लोरिडा में स्थित हार्ड रॉक स्टेडियम में मियामी ओपन के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में अपनी जगह बना ली है। पेगुला-एलेना ने सीधे सेटों में अपने मैच जीते।

मियामी, 24 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिकी टेनिस खिलाड़ी जेसिका पेगुला और कजाकिस्तान की प्लेयर एलेना रायबाकिना ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फ्लोरिडा में स्थित हार्ड रॉक स्टेडियम में मियामी ओपन के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में अपनी जगह बना ली है। पेगुला-एलेना ने सीधे सेटों में अपने मैच जीते।

पांचवीं वरीयता प्राप्त पेगुला सबसे पहले कोर्ट पर आईं और रोमानिया की टेनिस प्लेयर जैकलीन क्रिस्टियन के खिलाफ बहुत अच्छा प्रदर्शन किया। अमेरिकी खिलाड़ी ने सर्विस पर दबदबा बनाया और एक भी ब्रेक प्वाइंट का सामना नहीं किया, जबकि अपने 13 ब्रेक प्वाइंट के मौकों में से चार का फायदा उठाकर एक घंटे से ज्यादा समय तक चले मुकाबले में 6-4, 6-1 से जीत हासिल की।

इस जीत ने न सिर्फ क्रिस्टियन के खिलाफ पेगुला का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड 2-0 कर दिया, बल्कि मियामी क्वार्टर फाइनल में उनकी लगातार पांचवीं उपस्थिति भी दर्ज कराई है। वह पोलैंड की पूर्व टेनिस खिलाड़ी एग्निज्का राडवांस्का (2010–2014) के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाली पहली खिलाड़ी बन गई हैं। इसके साथ ही पेगुला, अमेरिकी टेनिस खिलाड़ी क्रिस एवर्ट और सेरेना विलियम्स के साथ लगातार पांच मियामी क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली सिर्फ तीसरी अमेरिकी महिला खिलाड़ी बन गई हैं।

पेगुला ने अपनी जीत के बाद कहा, "मुझे लगा कि मैंने इस मुकाबले में बहुत अच्छा खेला। मेरे हिसाब से मैंने अच्छी सर्व की, खासकर पहले सेट में। फिर मैं दूसरे सेट में बहुत अच्छा रिटर्न कर पाई और मैं जल्दी ब्रेक ले पाई और बस इसी लय को बरकरार रखने में सफल रही। मुझे लगता है कि मैं दूसरे सेट में थोड़ा बेहतर रिटर्न करने के लिए थोड़ी फ्री हो गई थी। मैंने बस एलेना पर प्रेशर डाला और मुझे लगा कि आखिरी कुछ गेम बहुत जल्दी खत्म हो गए। ऐसा लगता है कि मैं बस उस प्रेशर को बनाए रखने में कामयाब रही, इसलिए मैं इस मैच में अपने प्रदर्शन से खुश हूं।"

तीसरी वरीयता प्राप्त रायबाकिना ने ऑस्ट्रेलियन क्वालिफायर टालिया गिब्सन के साथ अपने मुकाबले में शानदार कंट्रोल दिखाया। मौजूदा ऑस्ट्रेलियन ओपन चैंपियन सर्व पर किसी भी समय में खतरे में नजर नहीं आईं और उन्होंने एक घंटे और चार मिनट में 6-2, 6-2 से जीत हासिल की। रायबाकिना का रिकॉर्ड पेगुला के खिलाफ शानदार रहा है। कजाकिस्तान की रायबाकिना डब्ल्यूटीए टूर राइवलरी में पेगुला पर 5-3 की बढ़त रखती हैं। उन्होंने पिछले सात महीनों में चार मुकाबले जीते हैं।

रायबाकिना ने क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने के बाद कहा, "मुझे लगता है कि कुल मिलाकर मैंने यहां खेले गए सभी मैचों में अच्छी सर्विस की और इन सभी जरूरी मौकों पर भी मैं आक्रामक रही और मैचों के दौरान खास मौकों पर जीत हासिल की।" क्वार्टर फाइनल मैच पर बात करते हुए उन्होंने कहा, "​​जरूर, मुझे अच्छी सर्विस करनी होगी। यह मेरा सबसे बड़ा हथियार है। मुझे तरोताजा रहने की कोशिश करनी है और अच्छी तरह से मूव करना है, क्योंकि यहां इंडियन वेल्स में खेले गए पिछले मैच की तुलना में यह थोड़ा तेज है। बॉल उतनी बाउंस नहीं होती। इसी कारण से मैं कहूंगी कि यह थोड़ा चुनौतीपूर्ण है, लेकिन मैं अपना बेस्ट करने की कोशिश करूंगी और उम्मीद है कि यह मैच जीतूंगी।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   24 March 2026 1:01 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story