मिशिगन से जीते अब्दुल-अल-सैयद, बोले 'सीनेट के लिए चुना जाना सम्मान और सौभाग्य की बात'

मिशिगन से जीते अब्दुल-अल-सैयद, बोले सीनेट के लिए चुना जाना सम्मान और सौभाग्य की बात
मिशिगन ने डेमोक्रेटिक उम्मीदवार अब्दुल अल सैयद को अपना अगला सीनेटर चुना है। अमेरिकी मध्यावधि चुनाव में उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी और रिपब्लिकन उम्मीदवार माइक रोजर्स को हरा दिया। अब्दुल ने माना कि ये उनके लिए सम्मान और सौभाग्य की बात है।

वाशिंगटन, 4 नवंबर (आईएएनएस)। मिशिगन ने डेमोक्रेटिक उम्मीदवार अब्दुल अल सैयद को अपना अगला सीनेटर चुना है। अमेरिकी मध्यावधि चुनाव में उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी और रिपब्लिकन उम्मीदवार माइक रोजर्स को हरा दिया। अब्दुल ने माना कि ये उनके लिए सम्मान और सौभाग्य की बात है।

जीत के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्होंने अपनी राय रखी। पेशे से चिकित्सक सैयद ने लिखा, "मिशिगन की सेवा करने के लिए अमेरिकी सीनेट जाना मेरे लिए सम्मान और सौभाग्य की बात है। मिशिगन, हमने वह कर दिखाया जिसे लोग कहते थे कि किया ही नहीं जा सकता। हम जीत गए। एक साथ मिलकर। अब असली काम शुरू होता है।"

इस जीत के साथ ही वो अमेरिकी सीनेट तक पहुंचने वाले पहले मुस्लिम शख्स होंगे। चुनाव प्रचार के दौरान उन्हें उनके धर्म को लेकर काफी टारगेट किया गया था। बुधवार रात को उन्होंने अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए जो कहा, वो उसका जवाब था।

जीत से उत्साहित सैयद ने मंच से कहा, "मेरा नाम अब्दुल रहमान अल सैयद है और मिशिगन हमने जीत हासिल कर ली। मुझे खुशी है कि मैं आपके सामने बतौर सीनेटर इलेक्ट खड़ा हूं।"

उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, "हम सभी जानते हैं कि मेरे नाम और मेरे धर्म की वजह से आपका पेट्रोल खरीदना महंगा नहीं हुआ है। न ही इसकी वजह से आप राशन खरीदने में परेशानी झेल रहे हैं और न ही आपको डॉक्टर के पास जाने में दिक्कत हो रही है।"

फिर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस पर निशाना साधते हुए अब्दुल ने कहा, "मुझे पता है कि आपको मेरा नाम बोलने में परेशानी होती है। इसलिए जनवरी में जब जेडी वेंस मुझे सीनेटर पद की शपथ दिलाएंगे, तो आप मुझे सीनेटर कहकर बुला सकते हैं।"

मुद्दों की बात करें तो अब्दुल ने चुनाव प्रचार में स्वास्थ्य सेवा सबके लिए उपलब्ध कराने, महंगाई कम करने और इजरायल को अमेरिकी सैन्य मदद बंद कराने पर जोर दिया था।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :  

Tags

Next Story