केंद्र सरकार में भारत ने विकास और स्थिरता के नए कीर्तिमान स्थापित किए आरपी सिंह
नई दिल्ली, 5 जून (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने को लेकर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि यह देश के लोकतांत्रिक इतिहास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है और इसके साथ ही भारत ने विकास, स्थिरता और वैश्विक पहचान के स्तर पर नई ऊंचाइयां हासिल की हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने पिछले वर्षों में आर्थिक और सांस्कृतिक दोनों स्तरों पर तेजी से प्रगति की है। देश की विकास यात्रा अब 'विकसित भारत' की दिशा में आगे बढ़ रही है और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ आम जनता तक पहुंच रहा है।
इसी दौरान आरपी सिंह ने इंडिया गठबंधन पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा, "इंडिया गठबंधन को कभी किसी विचारधारा या सोच के आधार पर नहीं बनाया गया था। इसे सिर्फ इसलिए बनाया गया था क्योंकि वे पीएम मोदी का विरोध करना चाहते थे और जब आपसी हित टकराने लगे तो कुछ लोगों ने इस गठबंधन को छोड़ना शुरू कर दिया। जैसे, नेशनल कॉन्फ्रेंस ने तो बहुत पहले ही गठबंधन छोड़ दिया है। उमर अब्दुल्ला ने कहा है कि इंडिया गठबंधन से उन्हें कुछ भी हासिल होने वाला नहीं है।"
आरपी सिंह ने ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट का जिक्र करते हुए कहा, "2 जून को ब्लूमबर्ग ने एक लेख छापा था कि डॉलर को स्थिर करने के लिए आरबीआई सोना बेच रहा है, क्योंकि वे खुद मानते हैं कि यह एक गलत और बेबुनियाद रिपोर्ट थी और इन्हीं बेबुनियाद रिपोर्टों के आधार पर विपक्ष, खासकर राहुल गांधी, अर्थव्यवस्था को 'मृत अर्थव्यवस्था' कहने लगे हैं।"
उन्होंने कहा कि भारत आज किसी एक शक्ति पर निर्भर नहीं है, बल्कि संतुलित विदेश नीति अपनाकर अपने राष्ट्रीय हितों को प्राथमिकता दे रहा है। भारत के रूस और अमेरिका दोनों के साथ संबंध मजबूत हैं और देश अपने हितों के अनुसार ही निर्णय लेता है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत की विदेश नीति का मूल सिद्धांत पहले देश का हित है।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   5 Jun 2026 11:34 PM IST












