मोहन यादव कैबिनेट का फैसला, मध्य प्रदेश में अच्छा खिलाड़ी बनाने को चलेगा टैलेंट हंट अभियान
भोपाल, 18 अगस्त (आईएएनएस) मध्य प्रदेश में प्रतिभाशाली खिलाड़ी तैयार करने के लिए गांव-गांव में टैलेंट हंट अभियान चलाया जाएगा और चयनित बच्चों को ट्रेनिंग दी जाएगी। यह फैसला मंगलवार को मोहन यादव की कैबिनेट में लिया गया । मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी देते हुए मंत्री राकेश सिंह ने बताया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गई प्रमुख घोषणाओ में से एक 5 से 15 साल तक के बच्चों में प्रतिभा ढूंढने के लिए गांव में टैलेंट हंट अभियान चलाया जाएगा, ऐसे बच्चों को विशेष प्रशिक्षण देकर अच्छा खिलाड़ी बनाया जाएगा।
इसी तरह युवाओं को विभिन्न परीक्षाओं में फ्री ऑनलाइन कोचिंग देने का भी फैसला हुआ है । कैबिनेट के फैसले की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि आगामी 1 साल में एक करोड़ युवाओं को एआई का प्रशिक्षण दिया जाएगा क्योंकि आने वाला समय एआई का है, युवा सकारात्मक दिशा में आगे बढ़े और देश के विभिन्न राज्यों के युवाओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करें इसके लिए प्रशिक्षण दिया जाने वाला है।
वहीं, नशा मुक्त भारत में 100 सप्ताह का एक बड़ा अभियान चलाया जाने वाला है जिसमें समाज के महत्वपूर्ण घटकों और वर्गों का सहयोग दिया जाएगा। इसके साथ ही सिविल डिफेंस का एक नेटवर्क तैयार करने पर विचार हुआ, जब आंतरिक संकट आते हैं उनसे नागरिकों की रक्षा के लिए क्या व्यवस्था हो सकती है उसमें एक वॉलंटरी फोर्स बनाने की भी बात कही गई है।
उन्होंने बताया कि बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा है कि प्रधानमंत्री द्वारा स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले से जो संकल्प किए हैं उन्हें पूरा करने में मध्य प्रदेश का विशेष योगदान होना चाहिए, इस पर जोर दिया है। साथ ही, यह भी कहा है कि हमारे सचिव और वरिष्ठ अधिकारी भारत सरकार के संबंधित विभागों से लगातार संपर्क स्थापित करें और कार्य करेंगे। इसके साथ ही मंत्री भी केंद्र सरकार से संपर्क रखेंगे।
राज्य सरकार के मंत्री राकेश सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री ने धन-धान्य कृषि योजना को जिक्र किया है , उनमें मध्य प्रदेश देश में अग्रणी राज्य है। राज्य में इस वर्ष को कृषि वर्ष मनाया जा रहा है और उसमें एक और बड़ी उपलब्धि राज्य ने हासिल की है। धन-धान्य कृषि योजना में पूरे देश में प्रथम आया है।
राज्य में जनता से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं के निदान के लिए जन विश्वास अभियान चलाया जा रहा है इसका जिक्र करते हुए मंत्री राकेश सिंह ने बताया कि सात और 14 अगस्त को दो चरण हो चुके हैं जिसमें मुख्यमंत्री छिंदवाड़ा और बड़वानी गए, वही मंत्री भी अपनी सुविधानुसार जिलों में गए थे। इस अभियान का सकारात्मक संदेश जनता के बीच जा रहा है, जमीनी मॉनिटरिंग हो रही है और संवाद भी हो रहा है। मुख्यमंत्री का तीसरा दौर टीकमगढ़ जिले में प्रस्तावित है।
--आईएएनएस
एसएनपी/पीएम
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   18 Aug 2026 5:09 PM IST












