लोकसभा चुनाव 2024: भाजपा भ्रष्टाचारियों का गोदाम, गाजियाबाद से गाजीपुर तक होगा सफाया अखिलेश यादव

भाजपा भ्रष्टाचारियों का गोदाम, गाजियाबाद से गाजीपुर तक होगा सफाया  अखिलेश यादव
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मुरादाबाद और नगीना में पार्टी प्रत्याशी रुचि वीरा और मनोज कुमार के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया।

मुरादाबाद/नगीना, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मुरादाबाद और नगीना में पार्टी प्रत्याशी रुचि वीरा और मनोज कुमार के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि भाजपा भ्रष्टाचारियों का गोदाम बन गई है। इन्होंने भ्रष्टाचारियों को अपनाने के साथ-साथ भ्रष्ट तरीके से कमाए गए उनके धन को भी अपना बना लिया है।

उन्होंने कहा कि भाजपा झूठी पार्टी है। इसने किसानों, नौजवानों, गरीबों, सभी से झूठे वादे करके बरगलाया है। 10 साल की सरकार में भाजपा का झूठ और लूट जनता के सामने आ गया है। इनकी वसूली से देश में महंगाई बढ़ी है। इन्होंने अपना खजाना भरा, लेकिन, देश की जनता, नौजवानों और किसानों के लिए कुछ नहीं किया।

सपा प्रमुख ने कहा कि भाजपा सरकार ने चंदे की वसूली में ही नहीं तहसील, थाने और आम आदमी के जीवन में भी भ्रष्टाचार बढ़ा दिया। इंडिया गठबंधन इस देश की उम्मीद है। पश्चिमी यूपी से लोकसभा चुनाव के लिए जो हवा दिखाई दे रही है, वह पूरे राज्य और देश में बदलाव लाएगी। यूपी में गाजियाबाद से लेकर गाजीपुर तक भाजपा का सफाया होने जा रहा है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   17 April 2024 2:37 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story