मोतिहारी कांड दुर्भाग्यपूर्ण, शराबबंदी को प्रभावी बनाने के लिए मिलकर करना होगा काम प्रेम कुमार

मोतिहारी कांड दुर्भाग्यपूर्ण, शराबबंदी को प्रभावी बनाने के लिए मिलकर करना होगा काम प्रेम कुमार
बिहार में बक्सर जिले के खिरौली में शुक्रवार देर रात पहुंचे बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने कहा कि देश की जनता अब बदलाव चाहती है। लोगों ने कांग्रेस को 50 वर्षों तक देखा है और क्षेत्रीय दलों को भी परखा है। अब विभिन्न राज्यों में भारतीय जनता पार्टी का प्रदर्शन बेहतर हो रहा है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि असम में भाजपा आगे है और तमिलनाडु, केरल तथा पश्चिम बंगाल में भी स्थिति तेजी से बदल रही है।

बक्सर, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार में बक्सर जिले के खिरौली में शुक्रवार देर रात पहुंचे बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने कहा कि देश की जनता अब बदलाव चाहती है। लोगों ने कांग्रेस को 50 वर्षों तक देखा है और क्षेत्रीय दलों को भी परखा है। अब विभिन्न राज्यों में भारतीय जनता पार्टी का प्रदर्शन बेहतर हो रहा है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि असम में भाजपा आगे है और तमिलनाडु, केरल तथा पश्चिम बंगाल में भी स्थिति तेजी से बदल रही है।

मीडिया से बातचीत करते हुए मोतिहारी में जहरीली शराब से हुई 6 मौतों पर प्रेम कुमार ने कहा कि ऐसी घटनाएं दुर्भाग्यपूर्ण हैं, लेकिन सरकार लगातार कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि बिहार में शराबबंदी सरकार का एक सराहनीय कदम है, जिससे निचले तबके में सकारात्मक बदलाव देखने को मिला है। उन्होंने कहा कि इस कानून को प्रभावी बनाने के लिए सरकार, प्रशासन और आम नागरिकों को मिलकर काम करना होगा। समाज के हर वर्ग को आगे आकर शराबबंदी को सफल बनाने में सहयोग करना चाहिए।

बिहार में नए मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने कहा, "यह जल्द ही होगा, कृपया प्रतीक्षा करें। मुझे पता है कि तारीख उच्च स्तर पर तय की जाएगी, इसलिए उसका इंतजार करें। हमारे एनडीए नेता मिलकर फैसला करेंगे कि किसे मुख्यमंत्री बनाया जाएगा। सभी पांचों पार्टियां मिलकर निर्णय लेंगी और जो भी फैसला होगा वह हम सभी को स्वीकार्य होगा।"

मोतीहारी में जहरीली शराब पीने से 3 दिनों में 6 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग अस्पताल में भर्ती हैं। मामले में चल रही छापेमारी के दौरान पीपराकोठी से बरामद 700 लीटर स्प्रिट जहरीली पाई गई है। वहीं शराब कांड पर विपक्ष डबल इंजन सरकार पर हमलावर है। विपक्ष का दावा है कि सरकार राज्य में शराबबंदी लागू कराने में विफल साबित हुई है और जहरीली शराब पीने से लोगों की मौत हो रही है।

राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि यह घटना एक बार फिर एनडीए सरकार के शराबबंदी कानून की विफलता और उसकी गंभीर खामियों को उजागर करती है। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार शराबबंदी लागू होने के बाद से अब तक बिहार में जहरीली शराब से 1300 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   4 April 2026 2:04 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story