एमपीईएसबी भर्ती 2026 अस्पताल सहायक के 1200 पदों पर बंपर वैकेंसी, जल्द शुरू होंगी आवेदन प्रक्रिया

एमपीईएसबी भर्ती 2026 अस्पताल सहायक के 1200 पदों पर बंपर वैकेंसी, जल्द शुरू होंगी आवेदन प्रक्रिया
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (एमपीईएसबी) भोपाल ने संचालनालय लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा, मध्यप्रदेश, भोपाल के अंतर्गत अस्पताल सहायक (गैर-कार्यकारी, चतुर्थ श्रेणी) के कुल 1200 पदों पर बंपर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी कर योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों में अनारक्षित (यूआर) के 324, ईडब्ल्यूएस के 120, एससी के 192, एसटी के 240 और ओबीसी के 324 पद शामिल हैं।

भोपाल, 5 मई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (एमपीईएसबी) भोपाल ने संचालनालय लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा, मध्यप्रदेश, भोपाल के अंतर्गत अस्पताल सहायक (गैर-कार्यकारी, चतुर्थ श्रेणी) के कुल 1200 पदों पर बंपर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी कर योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों में अनारक्षित (यूआर) के 324, ईडब्ल्यूएस के 120, एससी के 192, एसटी के 240 और ओबीसी के 324 पद शामिल हैं।

हॉस्पिटल असिस्टेंट के इन पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 7 मई से शुरू हो जाएगी और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 21 मई तय की गई है। ऐसे में जो उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर लिंक सक्रिय होने के बाद से तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं। वहीं, जिन अभ्यर्थियों से आवेदन पत्र भरते समय कुछ गलती हो जाएगी, उनके लिए त्रुटि सुधार विंडो 7 से 26 मई तक सक्रिय रहेगी।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या बोर्ड से न्यूनतम योग्यता के रूप में हाई स्कूल/कक्षा 10वीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। वहीं, उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 1 जनवरी के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा (सीबीटी) और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 15,500 से 49,000 रुपए के बीच प्रतिमाह होगी।

एमपीईएसबी की ओर से ऑनलाइन लिखित परीक्षा 24 जून को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे के बीच 2 घंटों के लिए आयोजित होगी। ऐसे में जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, उन्हें पहली पाली के लिए सुबह 8 बजे से 9 बजे के बीच और दूसरी पाली की परीक्षा के लिए दोपहर 1 बजे से 2 बजे के बीच रिपोर्ट करने की सलाह दी जाती है। वहीं, परीक्षा में 100 वस्तुनिष्ठ बहुविकल्पीय प्रश्न (एमसीक्यू) पूछे जाएंगे, जिसमें प्रत्येक सही उत्तर देने के लिए +1 अंक और प्रत्येक गलत उत्तर देने पर -0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी।

एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो अनारक्षित (यूआर) के लिए 500 रुपए परीक्षा शुल्क और 60/20 रुपए एमपी ऑनलाइन पोर्टल शुल्क, मध्य प्रदेश के मूल निवासी (एससी/एसटी/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस/पीडब्ल्यूडी) उम्मीदवारों के लिए 250 रुपए परीक्षा शुल्क और 60/20 रुपए एमपी ऑनलाइन पोर्टल शुल्क तय किया गया है। वहीं, आवेदन पत्र में त्रुटि सुधार करने के लिए उम्मीदवारों को 20 रुपए परीक्षा शुल्क और 40 रुपए एमपी ऑनलाइन पोर्टल शुल्क का भुगतान करना होगा।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले एमपीईएसबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए दिए गए सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें। लास्ट में आवेदन पत्र की एक कॉपी भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित निकालकर रख लें।

कैंडिडेट्स भर्ती और योग्यता से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए एमपीईएसबी की ओर से संबंधित पदों के लिए जारी विस्तृत नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   5 May 2026 5:11 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story