भारतीय शेयर बाजार में 8 नवंबर को होगी मुहूर्त ट्रेडिंग, चेक करें टाइमिंग

भारतीय शेयर बाजार में 8 नवंबर को होगी मुहूर्त ट्रेडिंग, चेक करें टाइमिंग
भारतीय शेयर बाजार में दीपावली के अवसर पर रखा जाने वाला विशेष मुहूर्त ट्रेडिंग सत्र 8 नवंबर को दोपहर 2:20 से 3:30 तक आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी दोनों एक्सचेंज की ओर से सोमवार को दी गई।

मुंबई, 19 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय शेयर बाजार में दीपावली के अवसर पर रखा जाने वाला विशेष मुहूर्त ट्रेडिंग सत्र 8 नवंबर को दोपहर 2:20 से 3:30 तक आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी दोनों एक्सचेंज की ओर से सोमवार को दी गई।

एक्सचेंज की ओर से दी गई जानकारी में कहा गया कि इसमें दोपहर 2:05 से 2:20 तक का 15 मिनट का प्री ओपन सत्र होगा।

इसके बाद दोपहर 2:20 से 3:30 तक का सामान्य ट्रेडिंग होगी। इसमें सीएएस के तहत आने वाली सिक्योरिटीज का क्लोजिंग टाइम दोपहर 3:15 है।

इस विशेष सत्र में कई सेगमेंट शामिल होंगे, जिनमें कैपिटल मार्केट (इक्विटी), इक्विटी डेरिवेटिव्स, करेंसी डेरिवेटिव्स और कमोडिटी डेरिवेटिव्स शामिल हैं। इस दौरान होने वाले सभी ट्रेड के लिए स्टैंडर्ड सेटलमेंट और मार्केट इंटीग्रिटी प्रोटोकॉल लागू रहेंगे। दीपावाली के दिन बाकी समय के लिए रेगुलर ट्रेडिंग बंद रहेगी और अगले ट्रेडिंग सत्र से कामकाज पूरी तरह से फिर से शुरू हो जाएगा।

हर साल दीपावली के अवसर पर नए संवत (हिंदू नवर्ष) की शुरुआत होती है। इस दौरान निवेश को शुभ माना जाता है, जिसके चलते एक्सचेंजों की ओर से एक घंटे से विशेष सत्र आयोजित किया जाता है, जिसे मुहूर्त ट्रेडिंग कहा जाता है।

बाजार के प्रतिभागी इसे एक शुभ अवसर मानते हैं, जिसका उपयोग वे नए निवेश करने, ब्लू-चिप शेयरों को खरीदने और आने वाले वर्ष में समृद्धि व आर्थिक विकास के लिए नए खाते खोलने के लिए करते हैं।

आमतौर पर इस विशेष सत्र को दीपावली के दिन शाम को आयोजित किया जाता है, लेकिन 2025 से इसे दोपहर को रखा जाने लगा है।

पिछला मुहूर्त ट्रेडिंग सत्र सकारात्मक रहा था। इस दौरान सेंसेक्स की शुरुआत 84,484.67 पर हुई, दिन के दौरान 84,665.44 का हाई बनाया और अंत में 62.97 अंक की तेजी के साथ 84,426.34 पर बंद हुआ।

वहीं, निफ्टी की शुरुआत 25,901.20 पर हुई, दिन के दौरान 25,934.35 के उच्चतम स्तर को छुआ और 25.45 अंक की तेजी के साथ 25,868.60 पर बंद हुआ।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   19 Oct 2026 5:44 PM IST

Tags

Next Story