मुख्यमंत्री मोहन यादव जलूद में 60 मेगावाट सौर ऊर्जा संयंत्र का करेंगे लोकार्पण

मुख्यमंत्री मोहन यादव जलूद में 60 मेगावाट सौर ऊर्जा संयंत्र का करेंगे लोकार्पण
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 29 अप्रैल को खरगोन जिले के प्रवास के दौरान मंडलेश्वर अनुभाग के जलूद में 60 मेगावाट क्षमता का कैप्टिव सौर ऊर्जा संयंत्र का लोकार्पण करेंगे।

भोपाल, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 29 अप्रैल को खरगोन जिले के प्रवास के दौरान मंडलेश्वर अनुभाग के जलूद में 60 मेगावाट क्षमता का कैप्टिव सौर ऊर्जा संयंत्र का लोकार्पण करेंगे।

स्वच्छ और हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इंदौर नगर निगम द्वारा इस अत्याधुनिक संयंत्र को भारत सरकार की सीपीएसयू फेस-II योजना के अंतर्गत लगभग 271 करोड़ रुपए की लागत से स्थापित किया गया है। यह परियोजना न केवल इंदौर को कार्बन न्यूट्रल शहर बनाने की दिशा में बड़ा कदम है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण एवं कार्बन उत्सर्जन में कमी लाने में भी महत्वपूर्ण योगदान देगी।

ग्राम समराज व आशुखेड़ी में स्थित इस परियोजना की कर रहित कुल लागत 271.16 करोड़ रुपए है, जिसमें 10 वर्षों की ओएंडएम राशि सम्मिलित है। परियोजना हेतु इंदौर नगर निगम को लगभग 42 करोड़ रुपए की वायबिलटी गैप फंडिंग तथा 244 करोड़ रुपए पब्लिक ग्रीन बॉण्ड के माध्यम से प्राप्त हुए हैं।

इस परियोजना का निर्माण 210.84 एकड़ भूमि में किया गया है तथा यह अत्याधुनिक डीसीआर (मेड इन इंडिया) मोनो पीईआरसी तकनीक पर आधारित है।

परियोजना से उत्पादित विद्युत का उपयोग जलूद पंपिंग स्टेशन एवं ई-व्हीकल चार्जिंग स्टेशनों के संचालन में किया जाएगा। संयंत्र का वार्षिक अनुमानित उत्पादन लगभग 9.73 करोड़ यूनिट है।

इस संयंत्र की कमीशनिंग 3 मार्च को सफलतापूर्वक पूर्ण हो चुकी है तथा मार्च माह में ही 66 लाख यूनिट उत्पादन से इंदौर नगर निगम को लगभग 3.6 करोड़ रुपए की बचत हुई है। परियोजना से मासिक बचत 3 से 4 करोड़ रुपए अनुमानित की गई है। यह परियोजना स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता लाने के साथ पर्यावरण संरक्षण व कार्बन उत्सर्जन में कमी की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान देगी।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   28 April 2026 11:22 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story