पिथौरागढ़ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिला अस्पताल पहुंच मरीजों का जाना हालचाल

पिथौरागढ़  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिला अस्पताल पहुंच मरीजों का जाना हालचाल
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद भ्रमण कार्यक्रम के समापन के बाद पिथौरागढ़ स्थित बी.डी. पाण्डेय जिला चिकित्सालय पहुंचकर अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने इमरजेंसी एवं चिल्ड्रन वार्ड का दौरा कर भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों से मुलाकात की तथा मरीजों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

पिथौरागढ़, 8 मई (आईएएनएस)। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद भ्रमण कार्यक्रम के समापन के बाद पिथौरागढ़ स्थित बी.डी. पाण्डेय जिला चिकित्सालय पहुंचकर अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने इमरजेंसी एवं चिल्ड्रन वार्ड का दौरा कर भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों से मुलाकात की तथा मरीजों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

मुख्यमंत्री ने अस्पताल में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि मरीजों को बेहतर उपचार, दवाइयां एवं आवश्यक सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेशवासियों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है तथा किसी भी मरीज को उपचार के अभाव में परेशानी नहीं होने दी जाएगी।

मुख्यमंत्री धामी ने मरीजों के परिजनों को आश्वस्त करते हुए कहा कि यदि किसी प्रकार की समस्या आती है तो वे जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगांई के माध्यम से अपनी बात सीधे सरकार तक पहुंचा सकते हैं। मुख्यमंत्री के आत्मीय व्यवहार एवं संवेदनशीलता से अस्पताल में मौजूद मरीजों एवं उनके परिजनों में विश्वास एवं संतोष का भाव देखने को मिला।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मुख्यमंत्री ने लिखा, "पिथौरागढ़ जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण कर अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं, साफ-सफाई एवं उपचार व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान वार्डों का निरीक्षण कर मरीजों एवं उनके परिजनों से वार्ता की तथा उपचार, दवाइयों और उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में फीडबैक प्राप्त किया। दवा स्टोर का निरीक्षण कर आवश्यक दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही चिकित्सकों की उपलब्धता, समय पर उपचार एवं प्रत्येक मरीज को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।"

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को अस्पताल प्रशासन को स्वच्छता, बेहतर प्रबंधन एवं संवेदनशील स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के साथ ही मरीजों और तीमारदारों की सुविधा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुदृढ़ करने के निर्देश दिए, ताकि जनहित में स्वास्थ्य सेवाएं और अधिक प्रभावी बन सकें।

इससे पहले मुख्यमंत्री धामी ने पिथौरागढ़ में सुरेंद्र वल्दिया स्पोर्ट्स स्टेडियम में विकसित नई खेल सुविधाओं का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान स्टेडियम में उपलब्ध संसाधनों, खिलाड़ियों के प्रशिक्षण एवं खेल गतिविधियों की प्रगति की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग राज्यमंत्री अजय टम्टा, हेमराज बिष्ट, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. दीपक सैनी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एस एस नबियाल समेत अन्य उपस्थित रहे।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   8 May 2026 10:56 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story