मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई नेताओं ने अखिलेश यादव को दी जन्मदिन की बधाई
लखनऊ, 1 जुलाई (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का बुधवार को जन्मदिन है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जन्मदिन के अवसर पर उनको बधाई दी है। अखिलेश यादव का 53वां जन्मदिन है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव को जन्मदिन की बधाई देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। प्रभु श्री राम से आपके लिए आरोग्यता और दीर्घायु की प्रार्थना है।
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को बधाई देते हुए 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "सपा प्रमुख, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व सांसद अखिलेश यादव को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और ढेरों शुभकामनाएं! मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम, भगवान श्रीकृष्ण और आदि देव महादेव की कृपा आप पर बरसे और आप सदैव स्वस्थ रहें और दीर्घायु हों।"
समाजवादी पार्टी के सांसद रामगोपाल यादव ने लिखा, "समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश के यशस्वी पूर्व मुख्यमंत्री और संसद में समाजवादी संसदीय दल के नेता अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिवस पर उन्हें अनंत शुभकामनाएं। वे 27 में अत्याचारी शासन का अंत करें, ये जन जन की अभिलाषा है।"
समाजवादी पार्टी ने अपने आधिकारिक 'एक्स' अकाउंट से अखिलेश यादव को बधाई दी गई है। सपा की ओर से लिखा गया, "समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश के यशस्वी पूर्व मुख्यमंत्री, लोकसभा में सपा संसदीय दल के नेता अखिलेश यादव जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। हम ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करते हैं।"
सपा नेता राजकुमार भाटी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "समाजवाद की सशक्त आवाज, पीडीए जननायक अखिलेश यादव को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। उन्होंने आगे लिखा, "आपका नेतृत्व हमारे लिए गर्व की बात है, आप यूं ही समाजवाद के पथ पर आगे बढ़ते रहें।"
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   1 July 2026 9:03 AM IST












