मुंबई बनाम केकेआर अल्लाह गजनफर के लिए निराशाजनक रहा डेब्यू मुकाबला, नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड

मुंबई बनाम केकेआर अल्लाह गजनफर के लिए निराशाजनक रहा डेब्यू मुकाबला, नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड
आईपीएल 2026 के दूसरे मुकाबले में रविवार को मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को 6 विकेट से हराया। हालांकि, मुंबई की ओर से आईपीएल में अपना डेब्यू करने वाले अफगानिस्तान के स्पिन गेंदबाज अल्लाह गजनफर के लिए यह मुकाबला निराशाजनक रहा। इस लीग में डेब्यू करते हुए गजनफर ने दूसरे सबसे महंगा स्पेल डालने का अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कराया।

मुंबई, 30 मार्च (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 के दूसरे मुकाबले में रविवार को मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को 6 विकेट से हराया। हालांकि, मुंबई की ओर से आईपीएल में अपना डेब्यू करने वाले अफगानिस्तान के स्पिन गेंदबाज अल्लाह गजनफर के लिए यह मुकाबला निराशाजनक रहा। इस लीग में डेब्यू करते हुए गजनफर ने दूसरे सबसे महंगा स्पेल डालने का अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कराया।

अल्लाह गजनफर ने केकेआर के खिलाफ अपने चार ओवर के स्पेल में बिना कोई विकेट चटकाए 51 रन खर्च किए। अफगानी गेंदबाज ने 12.80 की इकोनॉमी से रन खर्च किए। आईपीएल के डेब्यू मुकाबले में सबसे महंगा स्पेल फेंकने का शर्मनाक रिकॉर्ड प्रयास रे बर्मन के नाम दर्ज है। उन्होंने साल 2019 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से खेलते हुए सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 4 ओवर में 56 रन दिए थे। गजनफर केकेआर के खिलाफ अपनी लाइन और लेंथ से भटके नजर आए, जिसका भरपूर फायदा कोलकाता के बल्लेबाजों ने उठाया। गजनफर को आईपीएल 2025 के ऑक्शन में मुंबई ने 4.80 करोड़ रुपए में खरीदा था। वहीं, आईपीएल 2026 के लिए टीम ने उन्हें रिटेन किया था।

वानखेड़े के मैदान पर मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अपना शानदार रिकॉर्ड जारी रखा। पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर ने 20 ओवर में 4 विकेट गंवाकर स्कोरबोर्ड पर 220 रन लगाए। टीम की तरफ से कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 40 गेंदों में 67 रनों की दमदार पारी खेली जबकि अंगकृष रघुवंशी ने 29 गेंदों में 51 रन बनाए। वहीं, फिन एलन ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 17 गेंदों में 37 रन बनाए। हालांकि, अपने ही घरेलू मैदान पर मुंबई के गेंदबाज संघर्ष करते हुए दिखाई दिए। बुमराह ने 4 ओवर में बिना कोई विकेट लिए 35 रन दिए, तो हार्दिक पांड्या ने 3 ओवर में 39 रन खर्च किए। वहीं, ट्रेंट बोल्ट ने 4 ओवर में 38 रन दिए और कोई विकेट नहीं निकाल सके।

मुंबई ने केकेआर से मिले 221 रनों के लक्ष्य को 19.1 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल किया। पांच बार की चैंपियन मुंबई की ओर से रोहित शर्मा ने 38 गेंदों में 78 रन बनाए जबकि रयान रिकेल्टन ने 43 गेंदों में 81 रन की दमदार पारी खेली। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 11.5 ओवर में 81 रन जोड़े और मैच को पूरी तरह से एकतरफा कर दिया। तिलक वर्मा ने 14 गेंदों में 20 रन बनाए, तो हार्दिक पांड्या 11 गेंदों में 3 चौकों की मदद से 18 रन बनाकर नाबाद रहे।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   30 March 2026 10:03 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story