बॉलीवुड: सोनू निगम नए सीरियल के लिए फिर गाएंगे ‘चलो बुलावा आया है’

सोनू निगम नए सीरियल के लिए फिर गाएंगे ‘चलो बुलावा आया है’
गायक सोनू निगम का मशहूर गाना ‘चलो बुलावा आया है’ लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है। नवरात्रि ही नहीं, माता के दर्शन की यात्रा में भी लोग इसे गुनगुनाते दिखाई देते हैं। सोनू निगम इस गाने को एक बार फिर से रीक्रिएट करते दिखेंगे, लेकिन इस बार वह एक सीरियल में ये गाना गाते दिखाई देंगे।

मुंबई, 8 सितंबर (आईएएनएस)। गायक सोनू निगम का मशहूर गाना ‘चलो बुलावा आया है’ लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है। नवरात्रि ही नहीं, माता के दर्शन की यात्रा में भी लोग इसे गुनगुनाते दिखाई देते हैं। सोनू निगम इस गाने को एक बार फिर से रीक्रिएट करते दिखेंगे, लेकिन इस बार वह एक सीरियल में ये गाना गाते दिखाई देंगे।

इस नए सीरियल का नाम होगा ‘चलो बुलावा आया है।’ यह सोनी टीवी पर जल्द ही प्रसारित किया जाएगा। इस सीरियल के गाने को नए तरीके से फिल्माया जाएगा और इसमें सोनू निगम अपनी आवाज देंगे।

सीरियल में बुंदेलखंड (झांसी) के एक गांव में रहने वाली 8 वर्षीय मानिकी सिंह लोधी की कहानी होगी, जिसके पिता, सागर सिंह लोधी, जो एक सेना अधिकारी थे, सीमा पर लापता हो जाते हैं।

मानिकी को यह विश्वास नहीं होता कि उसके पिता उसे छोड़कर कहीं चले गए हैं। फिर मां वैष्णो देवी में उसकी अटूट आस्था उसे कटरा की यात्रा पर ले जाती है, जहां वह माता से उन्हें अपने पिता से मिलवाने की प्रार्थना करती है।

‘चलो बुलावा आया है’ सीरियल में पायोजा श्रीवास्तव, मानिकी सिंह लोधी के किरदार में दिखाई देंगी। अविनेश रेखी उनके पिता सागर सिंह लोधी और आलिया घोष उनकी मां आनंदी सागर लोधी के किरदार में दिखाई देंगी। इस सीरियल का निर्माण सिद्धार्थ कुमार तिवारी के स्वास्तिक प्रोडक्शंस के बैनर तले किया जा रहा है। सीरियल में पुनीत वशिष्ठ विलेन के किरदार में दिखाई देंगे। वहीं श्रुति चौधरी ने शिक्षक और माता का किरदार निभाती दिखाई देंगी।

यही नहीं, अभिनेता वरुण धवन की आने वाली फिल्म "सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी" में उनके मशहूर गाने "बिजुरिया" को फिर से रीमिक्स किया जा रहा है। इसके लिए उन्होंने वरुण धवन के साथ मिलकर इंस्टाग्राम पर एक रील भी शेयर की थी। इसमें दोनों गाने से जुड़े कुछ हुक स्टेप साथ में करते दिखाई दे रहे थे। सोनू निगम ने बताया था कि यह उनके पसंदीदा गानों में से एक है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   8 Sept 2025 8:38 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story