आईपीएल 2024: मुंबई की कप्तानी में बदलाव पर सिद्धू का रिएक्शन

मुंबई की कप्तानी में बदलाव पर सिद्धू का रिएक्शन
आईपीएल 2024 के लिए रोहित शर्मा को हटाकर हार्दिक पांड्या को कप्तानी सौंपने के बाद मुंबई इंडियंस को अपने प्रशंसकों के विरोध का सामना करना पड़ रहा है, ऐसे में भारत के पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि फैंस के मन में होगा आखिर 'रोहित ने क्या गलत किया है'?

मुंबई, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। आईपीएल 2024 के लिए रोहित शर्मा को हटाकर हार्दिक पांड्या को कप्तानी सौंपने के बाद मुंबई इंडियंस को अपने प्रशंसकों के विरोध का सामना करना पड़ रहा है, ऐसे में भारत के पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि फैंस के मन में होगा आखिर 'रोहित ने क्या गलत किया है'?

मुंबई इंडियंस के नए कप्तान हार्दिक पांड्या को अब तक खेले गए सभी तीन मैचों में फैंस द्वारा ट्रोल किया गया, जिसमें सोमवार को वानखेड़े स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के साथ घरेलू मुकाबला भी शामिल था।

इस बीच स्टार स्पोर्ट्स पर बोलते हुए, नवजोत सिद्धू ने कप्तान हार्दिक पांड्या के प्रति मुंबई इंडियंस के प्रशंसकों के हंगामे के बारे में बात की।

सिद्धू ने कहा, "कोई भी इस तथ्य को पचा नहीं सकता कि भारत का हीरो, भारत का कप्तान, हमारी फ्रेंचाइजी का कप्तान नहीं है। उसने क्या गलत किया है? फ्रेंचाइजी के प्रशंसक यही सोच रहे होंगे। लेकिन उसे क्या करना होगा? सफलता जैसी सफल कोई चीज नहीं है। अगर हार्दिक ये दो मैच जीत गए होते तो शायद ये बवाल नहीं होता।"

सिद्धू ने कहा कि यह सब टी20 विश्व कप के लिए भारत के कप्तान की घोषणा से संबंधित था। अगर बीसीसीआई ने अक्टूबर में टी20 विश्व कप के लिए रोहित को कप्तान के रूप में पक्का कर दिया होता, तो फ्रेंचाइजी हार्दिक को कप्तान नहीं चुनती। यह फ्रेंचाइजी के सम्मान की बात है। इसलिए, यहां असल मुद्दा समय का है।"

मुंबई इंडियंस ने कप्तानी में बदलाव को भविष्य के लिए उठाया गया कदम बताया है। रोहित शर्मा 36 साल के हैं और उन्होंने मुंबई इंडियंस को आईपीएल में पांच खिताब जिताए हैं।

हार्दिक पांड्या 30 साल के हैं। उन्होंने 2022 में गुजरात टाइटन्स को खिताब दिलाया और 2023 संस्करण में उपविजेता रहे। उन्होंने 2015 में मुंबई इंडियंस के साथ अपना आईपीएल डेब्यू किया और पांच बार आईपीएल खिताब भी जीता।

जिसमें 2015, 2017, 2019 और 2020 में मुंबई इंडियंस के साथ जबकि 2022 में गुजरात टाइटन्स के साथ खिताबी जीत शामिल है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   2 April 2024 12:57 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story