मुंबई की लोकल ट्रेन में यात्री को जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

मुंबई की लोकल ट्रेन में यात्री को जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार
मुंबई की उपनगरीय रेल सेवा में यात्रियों की सुरक्षा को लेकर बोरीवली के बाद एक बार फिर गंभीर चिंता पैदा करने वाली घटना सामने आई है। गोवंडी से चेंबूर के बीच चलती लोकल ट्रेन में एक यात्री को जान से मारने की धमकी देने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एलटीटी रेलवे पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी यात्री को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान रमजान फकीर मोहम्मद इब्राहीम कुरेशी उर्फ इब्बा (36) निवासी शिवाजी नगर के रूप में की गई है।

मुंबई, 4 जुलाई (आईएएनएस)। मुंबई की उपनगरीय रेल सेवा में यात्रियों की सुरक्षा को लेकर बोरीवली के बाद एक बार फिर गंभीर चिंता पैदा करने वाली घटना सामने आई है। गोवंडी से चेंबूर के बीच चलती लोकल ट्रेन में एक यात्री को जान से मारने की धमकी देने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एलटीटी रेलवे पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी यात्री को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान रमजान फकीर मोहम्मद इब्राहीम कुरेशी उर्फ इब्बा (36) निवासी शिवाजी नगर के रूप में की गई है।

रेलवे पुलिस के अनुसार, 29 जून को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें मुंबई की डाउन दिशा में चलने वाली लोकल ट्रेन में यह घटना रिकॉर्ड की गई थी। यह लोकल ट्रेन सीएसएमटी से रवाना हुई थी और रात करीब 22:34 बजे गोवंडी स्टेशन के आसपास से गुजर रही थी। इसी दौरान गोवंडी और चेंबूर रेलवे स्टेशन के बीच एक यात्री सुरेंद्र शुक्ला (55) निवासी उलवे, नवी मुंबई के साथ आरोपी का विवाद हो गया।

पीड़ित शुक्ला ने बताया कि उन्होंने गोवंडी से ट्रेन पकड़ी थी, और आरोपी नशे में धुत होकर फोन पर किसी से गाली-गलौच कर रहा था। डिब्बे में महिला यात्रियों के होने के चलते उन्होंने उसे गाली-गलौच न करने को कहा, जिससे आरोपी भड़क गया। विवाद के दौरान आरोपी ने अचानक आक्रामक रुख अपनाते हुए जोर-जोर से चिल्लाना शुरू किया और पीड़ित यात्री को जान से मारने की धमकी दी। इस घटना से पूरे डिब्बे में भय और तनाव का माहौल बन गया। ट्रेन में मौजूद किसी अन्य यात्री ने इस पूरी घटना को अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर साझा किया, जो कुछ ही घंटों में तेजी से वायरल हो गया।

वीडियो सामने आने के बाद रेलवे पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत जांच शुरू की। डिटेक्शन टीम ने तकनीकी विश्लेषण के साथ रेलवे स्टेशनों और आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जांच के दौरान आरोपी की गतिविधियों का पता लगाया गया और उसे रे रोड रेलवे स्टेशन के बाहर से हिरासत में लिया गया।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   4 July 2026 9:24 AM IST

Tags

Next Story