मुंबई मानखुर्द इलाके में तीन मंजिला चॉल का हिस्सा गिरने से 6 की मौत, कई घायल
मुंबई, 5 जुलाई (आईएएनएस)। मुंबई में जारी भीषण बारिश के बीच मानखुर्द इलाके में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां जनता नगर स्थित हनुमान मंदिर के पीछे चॉल संख्या पांच में ग्राउंड प्लस तीन मंजिला संरचना की तीन झोपड़ीनुमा यूनिट्स अचानक भरभरा कर गिर गई। इस हादसे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। बीएमसी ने इस हादसे की पुष्टी की है।
घटना की सूचना मिलते ही मुंबई पुलिस, फायर ब्रिगेड, बीएमसी वार्ड स्टाफ और एंबुलेस मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। मलबे में और भी लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार इमारत का एक हिस्सा तेज आवाज के साथ नीचे गिर गया, जिससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटनास्थल पर फिलहाल राहत व बचाव कार्य जारी है। हालांकि फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
जानकारी के अनुसार मुंबई समेत महाराष्ट्र के अलग-अगल इलाकों में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश का दौर जारी है। बारिश के वजह से पेड़ गिरने या दूसरे कारणों से लोगों की मौत की खबर सामने आ रही हैं। इस क्रम में रविवार शाम को भारी बारिश के चलते एक बिल्डिंग का स्लैब गिरने से 6 लोगों की मौत हो गई। वहीं, एक व्यक्ति को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह हादसा मुंबई के मानखुर्द इलाके में हुआ। यहां तेज बारिश के बीच इमारत गिर गई और कई लोग मलबे की चपेट में आ गए। शताब्दी हॉस्पिटल के डॉक्टर पटेल के अनुसार, लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था। इन सभी को मृत घोषित कर दिया गया है। इनमें चार महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। इस घटना में अब तक 6 लोगों की मौत हो गई है और 1 व्यक्ति घायल है।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   5 July 2026 11:31 PM IST












