मुंबई 18वें न्यूजमेकर्स अवार्ड्स में कला, खेल और प्रशासन क्षेत्र की हस्तियों को किया गया सम्मानित

मुंबई 18वें न्यूजमेकर्स अवार्ड्स में कला, खेल और प्रशासन क्षेत्र की हस्तियों को किया गया सम्मानित
मुंबई में शुक्रवार को 18वें न्यूजमेकर्स अवार्ड्स 2026 का भव्य आयोजन संपन्न हुआ, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित हस्तियों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इस समारोह का आयोजन वैदेही तमन द्वारा किया गया, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में महाराष्ट्र के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कला, संस्कृति, प्रशासन, खेल और सामाजिक क्षेत्रों से जुड़े कई प्रमुख नामों को सम्मानित किया गया।

मुंबई, 1 मई (आईएएनएस)। मुंबई में शुक्रवार को 18वें न्यूजमेकर्स अवार्ड्स 2026 का भव्य आयोजन संपन्न हुआ, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित हस्तियों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इस समारोह का आयोजन वैदेही तमन द्वारा किया गया, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में महाराष्ट्र के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कला, संस्कृति, प्रशासन, खेल और सामाजिक क्षेत्रों से जुड़े कई प्रमुख नामों को सम्मानित किया गया।

समारोह में प्रसिद्ध गायक हरिहरन, मशहूर शेफ संजीव कपूर, अभिनेता दिलीप जोशी, थिएटर कलाकार अतुल तिवारी, अभिनेत्री एवं वेलनेस कोच पूजा बेदी सहित कई लोग शामिल हुए। इसके अलावा खेल, प्रशासन और शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वालों को भी सम्मानित किया गया, जिनमें आईपीएस अधिकारी अमितेश कुमार, आईआरएस अधिकारी समीर वानखेड़े, आईएएस निधि चौधरी और वन्यजीव संरक्षक लेफ्टिनेंट कुशाग्र पाठक प्रमुख रहे।

इस मौके पर वरिष्ठ गायिका उषा मंगेशकर ने आईएएनएस से बातचीत में खुशी जताई। उन्होंने कहा, "इस तरह के आयोजनों में शामिल होकर उन्हें अच्छा लगता है, क्योंकि यहां विभिन्न क्षेत्रों के लोगों से मिलने और उनके काम को समझने का अवसर मिलता है।"

उन्होंने महान गायिका आशा भोसले को याद करते हुए भावुक अंदाज में कहा कि उनका जाना देश के लिए बड़ी क्षति है। उषा मंगेशकर ने कहा कि आशा भोसले हमेशा सक्रिय रहने में विश्वास रखती थीं और अंतिम समय तक अपने काम के प्रति समर्पित रहीं।

अभिनेता दिलीप जोशी ने अवार्ड मिलने पर आयोजकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, "यह सम्मान उनके लिए बेहद खास है और इससे उन्हें आगे बेहतर काम करने की प्रेरणा मिलेगी।"

अपने सह अभिनेता राकेश बेदी की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा, "वे एक अनुभवी और विनम्र कलाकार हैं, जिनसे उन्हें हमेशा सीखने को मिला है।" उन्होंने बताया कि दोनों ने लंबे समय पहले साथ काम किया था और वह अनुभव बेहद सकारात्मक रहा।

वहीं, शेफ संजीव कपूर ने भी इस सम्मान को अपने लिए प्रेरणादायक बताया। उन्होंने कहा, "जब किसी को राज्यपाल के हाथों सम्मान मिलता है तो यह और भी खास बन जाता है।" उन्होंने महाराष्ट्र दिवस के अवसर पर यह अवार्ड मिलने को अपने लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया और कहा कि इससे उन्हें अपने क्षेत्र में और बेहतर करने की प्रेरणा मिलती है।

18वां न्यूजमेकर्स अवार्ड्स 2026 विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं को सम्मानित करने का एक महत्वपूर्ण मंच साबित हुआ, जिसने समाज में सकारात्मक योगदान देने वाले लोगों के कार्यों को पहचान और सराहना दी।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   1 May 2026 11:59 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story