पीएम मोदी ने की कांग्रेस नेता अजय राय के स्वस्थ होने की कामना, अस्पताल में चल रहा इलाज

पीएम मोदी ने की कांग्रेस नेता अजय राय के स्वस्थ होने की कामना, अस्पताल में चल रहा इलाज
उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद शुक्रवार को लखनऊ के एक निजी अस्पताल में उनको भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि उन्हें चक्कर आया और वे बेहोश हो गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अजय राय के जल्द स्वस्थ होने किए कामना की है।

लखनऊ, 2 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद शुक्रवार को लखनऊ के एक निजी अस्पताल में उनको भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि उन्हें चक्कर आया और वे बेहोश हो गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अजय राय के जल्द स्वस्थ होने किए कामना की है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक पोस्ट के जरिए अजय राय के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अजय राय के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए लिखा कि अजय राय के अस्वस्थ होने की जानकारी मिली है और वह उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं।

जानकारी के अनुसार, अजय राय ने दिन में पार्टी द्वारा आयोजित शिक्षकों और डॉक्टरों के सम्मेलन में भाग लिया था, जिसमें कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे। इसी दौरान उन्होंने बेचैनी और दर्द की शिकायत की थी।

कार्यक्रम समाप्त होने के बाद उनकी हालत और बिगड़ गई और वे बेहोश हो गए। इसके बाद उन्हें तुरंत लखनऊ के एक निजी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया।

बताया जा रहा है कि अजय राय को अचानक सीने में दर्द, बेचैनी और बेहोशी की शिकायत के बाद भर्ती किया गया। डॉक्टरों की एक विशेषज्ञ टीम उनकी स्थिति पर नजर रख रही है और इलाज जारी है।

फिलहाल डॉक्टरों की टीम उनकी हालत पर लगातार निगरानी रखे हुए है, और उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

शाम को अजय राय ने मीडिया से बातचीत की थी। इसमें उन्होंने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी पर अपनी राय रखते हुए कहा था कि हम तो शुरू से ही कहते आ रहे थे कि गैस की कीमतें बढ़ाई जाएंगी। और जैसे ही चुनाव और मतदान खत्म हुआ, आप उनकी चालाकी देख सकते हैं। सरकार ने मतदान खत्म होते ही, उन्होंने तुरंत रातों-रात कीमतें बढ़ा दीं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   2 May 2026 12:14 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story