मुंबई पुलिस ने मोबाइल हैक कर ऑनलाइन ठगी के आरोप में तीन आरोपियों को बिहार से किया गिरफ्तार

मुंबई पुलिस ने मोबाइल हैक कर ऑनलाइन ठगी के आरोप में तीन आरोपियों को बिहार से किया गिरफ्तार
मुंबई पुलिस ने ऑनलाइन ठगी करने के आरोप में तीन लोगों को बिहार से गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने गैस की कमी के दौरान लोगों का फायदा उठाया और एपीके फाइल भेजकर उनके साथ धोखाधड़ी की।

मुंबई, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। मुंबई पुलिस ने ऑनलाइन ठगी करने के आरोप में तीन लोगों को बिहार से गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने गैस की कमी के दौरान लोगों का फायदा उठाया और एपीके फाइल भेजकर उनके साथ धोखाधड़ी की।

पुलिस ने बताया कि पिछले महीने गैस की कमी के दौरान कई जगहों पर एपीके फाइल भेजकर लोगों के साथ धोखाधड़ी की घटनाएं सामने आई थीं। इसके अलावा, अलग-अलग बैंकों के नाम पर फर्जी एपीके फाइल बनाकर भी ठगी के कई मामले दर्ज हुए थे।

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी ऐसी एपीके फाइल तैयार कर विभिन्न कॉल सेंटरों को बेचते थे, जहां से बड़े स्तर पर साइबर ठगी को अंजाम दिया जाता था।

मुंबई पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ जारी है और जांच के बाद कई और साइबर अपराधों का खुलासा होने की संभावना है।

एपीके फाइल भेजकर ठग मोबाइल फोन को हैक कर लेते हैं। जैसे ही लोग इस फाइल को खोलते हैं, ठगों के पास मोबाइल का एक्सेस चला जाता है। इसके बाद वह ऑनलाइन पेमेंट समेत अलग-अलग तरीके से अकाउंट से पैसे निकाल लेते हैं। जब तक पीड़ितों को इसकी जानकारी मिलती है, तब तक देर हो चुकी है।

इस महीने की शुरुआत में एक जज से साइबर अपराधियों ने 93,000 रुपए ठग लिए। ठगों ने एक नकली कस्टमर केयर ऐप का इस्तेमाल कर उनके बैंक खाते की जानकारी हासिल कर ली। 30 मार्च को जज को मोबाइल फोन में तकनीकी समस्या दिखी।

इसके बाद उन्होंने ऑनलाइन मदद खोजते हुए एक नंबर पाया, जो खुद को सैमसंग का कस्टमर केयर नंबर बता रहा था। जब उन्होंने उस नंबर पर कॉल किया, तो फोन एक ठग ने उठाया और खुद को कस्टमर सपोर्ट अधिकारी बताया।

इसके बाद समस्या का समाधान करने के लिए आरोपी ने जज को व्हाट्सऐप पर एक एपीके फाइल भेजी। इसके बाद ठगों ने अकॉउंट से 93,000 रुपए ट्रांसफर कर लिए। ठगी का पता चलने पर उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई थी।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   22 April 2026 9:57 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story