बड़ामलहरा: मुनिद्वय करेंगे बड़ामलहरा में चातुर्मास

मुनिद्वय करेंगे बड़ामलहरा में चातुर्मास
चार महिने तक नगर में बहेगी धर्मधारा

डिजिटल डेस्क बड़ामलहरा/ आच श्री 108 विशुद्ध सागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य मुनि श्री 108 प्रशम सागर जी महाराज एवं मुनि श्री 108 योग्य सागर जी महाराज ससंघ का चातुर्मास हेतु नगर में भव्य मंगल प्रवेश हुआ।

मंगल प्रवेश के अवसर पर सकल जैन समाज ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मुनिराजों की अगवानी की। नगरवासियों ने अपने-अपने घरों के सामने आकर्षक रंगोलियां सजाईं तथा द्वार पर पाद प्रक्षालन एवं आरती कर पुण्य लाभ अर्जित किया। श्रद्धालु धर्मध्वजाओं, मंगल कलशों और जयघोष के साथ शोभायात्रा में शामिल होकर पंचायती जैन मंदिर पहुंचे। इस दौरान पूरा नगर जिनेन्द्र भक्ति, णमोकार महामंत्र और धर्ममय वातावरण से गुंजायमान हो उठा।

जैन समाज के अनुसार युगल मुनिराज का चातुर्मास बड़ामलहरा के लिए आध्यात्मिक उन्नति, धर्म साधना और आत्मकल्याण का अनुपम अवसर है। चातुर्मास अवधि में मुनिराजों के सान्निध्य में नियमित रूप से धर्मोपदेश, स्वाध्याय, तप, संयम, पूजा-अर्चना एवं विभिन्न धार्मिक आयोजन होंगे, जिससे नगर में आध्यात्मिक चेतना और धार्मिक संस्कारों का व्यापक प्रसार होगा।


Created On :   28 July 2026 7:59 PM IST

Tags

Next Story