Badamalhra news: स्कूली बच्चों की जान का गंभीर खतरा

स्कूली बच्चों की जान का गंभीर खतरा
हादसे की आशंका से मासूम बच्चों के अभिभावक चिंतित

डिजिटल न्यूज़ बड़ामलहरा

प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जहां एक तरफ प्रदेश में शिक्षा गुणवत्ता को सर्वोच्च स्तर का बनाने का दावा करते है वहीं छतरपुर जिले बड़ामलहरा विधानसभा क्षेत्र में शिक्षण व्यवस्था बेहद बदहाली का शिकार है। हालात इतने बदतर है कि स्कूली बच्चों को नदी पार करके अपनी जान जोखिम में डालकर घर से स्कूल और स्कूल से घर आना- जाना पड़ता है। मामला बड़ामलहरा बमनीघाट के कोंड़न गांव का है। इन दिनों बर्षा के मौसम में बच्चों को स्कूल ले जाना और वापिस लाना उनकी जान जोखिम में डालना मजबूरी बनी हुई है। बदतर हालातों से ब्लाक शिक्षा अधिकारी सुंदरलाल प्रजापति और जिला शिक्षाधिकारी पीके रैकवार भलीभांति वाकिफ है लेकिन कोई भी जनहितैषी कदम उठाने के बजाय अपनी आंखों पर इस कदर पट्टी बांधकर खामोश बैठे है जैसे उन्हें किसी अनहोनी घटना का इंतजार हो। परेशान ग्रामीणों ने कलेक्टर पार्थ जैसवाल से तत्काल इलाके का भ्रमण कर हालातों से वाकिफ होने, लापरवाह शिक्षा अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने और समस्या के निदान की मांग की है। दर असल, कोंड़न गांव में कोई सरकारी स्कूल नहीं है। इस गांव के स्कूली बच्चों को पढ़ने के लिए पड़ौसी गांव बमनीघाट जाना पड़ता है। दोनों गांव के बीच रास्ते में नाला है। सर्दी और गर्मी के मौसम में तो बच्चों को स्कूल जाने में कोई दिक्कत नहीं होती लेकिन नाले पर पुल और पक्का रास्ता न होने की वजह से बर्षा के मौसम में नाले से बहने वाला पानी स्कूली बच्चों के लिए खतरा बन जाता है। कोंड़न गांव के स्कूली विद्यार्थियों के परिजनों ने कलेक्टर पार्थ जैसवाल सेअनुरोध किया है कि वे मौके पर आकर चिंताजनक हालातों का गहन जायजा लें और समस्या का त्वरित निदान करें।

Created On :   25 July 2026 4:56 PM IST

Tags

Next Story