Badamalhra news: 125 पेटी अवैध शराब सहित ट्रक जप्त

125 पेटी अवैध शराब सहित ट्रक जप्त

डिजिटल न्यूज़ बड़ामलहरा

शासन द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाये जाने के मकसद चलाये जा रहे अभियान के तहत 125 पेटी अवैध शराब जप्त करने और शराब की तस्करी में प्रयुक्त ट्रक जप्त करने में गुलगंज पुलिस ने कामयाबी हासिल की है। रोड़ पेट्रोलिंग के दौरान बड़ामलहरा पुलिस अनुविभाग की गुलगंज थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर काठन नदी के पुल के पास पहुंचकर संदिग्ध ट्रक को रुकवा कर चेक करने पर केबिन में छुपी अवैध शराब पाई गईं,। चेकिंग के दौरान वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर 125 पेटी, मात्रा 1125 लीटर अवैध शराब (गोवा, 8 pm, मैजिक मोमेंट, रॉयल स्टैग, बैकपाइबर, रॉयल चैलेंजर, लंदन प्राइड, आईकॉनिक व्हाइट कंपनी की), एवं तस्करी में प्रयुक्त टाटा ट्रक कुल कीमत करीब 21 लाख रुपये जप्त कर ट्रक चालक एवं सहयोगी आरोपी को हिरासत में लिया है। अवैध शराब तस्करी में लिप्त अभियुक्त ट्रक चालक विकास त्रिपाठी पिता चंद्रशेखर त्रिपाठी निवासी ग्राम बरई, थाना सराय अकिल, जिला कौशांबी, उत्तर प्रदेश एवं प्रशांत यादव पिता हरिराम यादव निवासी ग्राम चनऊया, थाना गढ़ाकोटा, जिला सागर के विरुद्ध गुलगंज पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लेकर विधिवत कार्यवाही की । उक्त कार्यवाही को एसपी रजत सकलेचा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आदित्य पटले के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गुलगंज द्वारा अंजाम दिया गया।

Created On :   28 July 2026 5:26 PM IST

Tags

Next Story