छेड़छाड़ मामले में मुंबई पुलिस ने डिलीवरी बॉय को किया गिरफ्तार

छेड़छाड़ मामले में मुंबई पुलिस ने डिलीवरी बॉय को किया गिरफ्तार
मुंबई में नाबालिग से छेड़छाड़ मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। इस मामले में मुंबई पुलिस ने डिलीवरी बॉय को गिरफ्तार किया।

मुंबई, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। मुंबई में नाबालिग से छेड़छाड़ मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। इस मामले में मुंबई पुलिस ने डिलीवरी बॉय को गिरफ्तार किया।

यह घटना मुंबई के कोलाबा इलाके की है, जहां एक बिल्डिंग की पहली मंजिल की सीढ़ियों पर आरोपी डिलीवरी बॉय रास्ता पूछने के बहाने बच्ची के पास गया और उसे गलत तरीके से टच किया। इसके बाद आठ साल की बच्ची ने अपनी मां को घटना के बारे में बताया।

इस पर नाबालिग की मां तुरंत कोलाबा पुलिस स्टेशन पहुंची और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए जांच शुरू की और तकनीकी जानकारी का उपयोग करके आरोपी का पता लगाया। कोलाबा पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान इमरान मोहम्मद शेर खान के रूप में हुई।

इमरान शेर खान को मुंबई के कफ परेड स्थित आवास से गिरफ्तार कर लिया गया, और पुलिस आगे की जांच में जुटी है।

बता दें कि मुंबई के मलाड पश्चिम में महिला से रेप और हत्या के मामले में मालवणी पुलिस ने आरोपी चंद्रपाल रामखिलाड़ी को उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले से गिरफ्तार किया था।

मलाड पश्चिम के सावंत कंपाउंड के पास 25 सितंबर को एक महिला का शव मिला था। जांच में सामने आया कि महिला के साथ पहले रेप किया गया और फिर चुनरी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज और मिले साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की थी।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   28 Oct 2025 9:23 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story