मुंबई पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में ट्रेनी का शव मिलने से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

मुंबई पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में ट्रेनी का शव मिलने से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
मुंबई के सांताक्रूज इलाके में स्थित कलिना पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में एक 32 वर्षीय पुलिस ट्रेनी का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान भैयासाहब मारुति व्हावले के रूप में हुई है। वह हाल ही में पुलिस ड्राइवर के पद पर भर्ती हुआ था और ट्रेनिंग ले रहा था।

मुंबई, 17 मार्च (आईएएनएस)। मुंबई के सांताक्रूज इलाके में स्थित कलिना पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में एक 32 वर्षीय पुलिस ट्रेनी का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान भैयासाहब मारुति व्हावले के रूप में हुई है। वह हाल ही में पुलिस ड्राइवर के पद पर भर्ती हुआ था और ट्रेनिंग ले रहा था।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, भैय्यासाब व्हावले मूल रूप से खडगांव (जिला परभणी) का निवासी था। उसका शव पुलिस क्वार्टर में उसके कमरे से बरामद हुआ। मौके से एक कथित सुसाइड नोट भी मिला है, जो उसकी जेब से बरामद किया गया। मामले की जांच कर रही वकोला पुलिस थाना ने सुसाइड नोट और मृतक के परिजनों के बयान के आधार पर उसकी प्रेमिका के माता-पिता के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है।

पुलिस के मुताबिक, सुसाइड नोट में व्हावले ने लिखा है कि वह पिछले डेढ़ साल से पड़ोसी जिले की एक युवती के साथ रिश्ते में था और दोनों शादी करना चाहते थे। हालांकि, युवती के माता-पिता इस रिश्ते के खिलाफ थे। नोट में यह भी उल्लेख है कि युवती के माता-पिता उसे लगातार रिश्ता खत्म करने के लिए दबाव डाल रहे थे और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दे रहे थे। व्हावले ने यह भी आरोप लगाया कि उसके परिवार के सदस्यों को भी धमकियां दी गईं, जिससे वह गहरे मानसिक तनाव में आ गया था।

शिकायत के अनुसार, घटना वाले दिन भी व्हावले को धमकी भरे फोन कॉल्स आए थे। पुलिस का कहना है कि सुसाइड नोट को हैंडराइटिंग वेरिफिकेशन और फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। साथ ही कॉल डाटा रिकॉर्ड (सीडीआर) का विश्लेषण किया जा रहा है और सभी संबंधित लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

फिलहाल इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि जांच जारी है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   17 March 2026 11:10 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story