बॉलीवुड: निक के गाने पर प्रियंका को एतराज, प्यारी सी नोंक झोंक का वीडियो वायरल

निक के गाने पर प्रियंका को एतराज, प्यारी सी नोंक झोंक का वीडियो वायरल
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा हाल ही में फिल्म 'हेड्स ऑफ स्टेट' में नजर आई थीं। इन दिनों वो अपने पति के साथ अमेरिका में हैं और छुट्टियों का लुत्फ उठा रही हैं।

मुंबई, 4 सितंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा हाल ही में फिल्म 'हेड्स ऑफ स्टेट' में नजर आई थीं। इन दिनों वो अपने पति के साथ अमेरिका में हैं और छुट्टियों का लुत्फ उठा रही हैं।

प्रियंका ने यहां से एक वीडियो शेयर कर अपने पति के गाने पर एतराज जताया, ऐसा क्यों, इसकी वजह भी उन्होंने बताई है।

दरअसल, प्रियंका चोपड़ा जोनस कमरे में बैठी थीं और इसी बीच उनके पति निक आते हैं और जोर-जोर से गाना गाने लगते हैं। उनके इसी अंदाज पर अभिनेत्री को एतराज है।

इसका एक वीडियो शेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इंस्टा स्टोरी में लिखा, "क्या आप और जोर से गा सकते हैं?"

वीडियो में निक जोनस ब्रदर्स का गाना 'बैकवर्ड्स' गाते दिखाई दे रहे हैं। वहीं प्रियंका आराम से यूवी मास्क लगाकर बैठी हैं। पहले तो वो अपने पति को नजरअंदाज करने की कोशिश करती हैं, लेकिन बाद में जब वो तेज गाने लगते हैं, तो गुस्से से उठकर कमरे से बाहर चली जाती हैं।

पति-पत्नी की प्यारी नोक-झोंक का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

इस वीडियो से पहले प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर अफ्रीका में अपनी छुट्टियों की कई तस्वीरें साझा की थीं। तस्वीरों में अभिनेत्री अपनी छुट्टियों का आनंद लेते हुए, स्वादिष्ट भोजन खाते हुए, जिम में पसीना बहाते हुए और वन्यजीवों को अपने कैमरे में कैद करते हुए दिखाई दे रही थीं।

वर्क फ्रंट की बात करें तो वह बहुत जल्द 'द ब्लफ' में एक समुद्री डाकू की भूमिका में नजर आएंगी। उनके पास 'सिटाडेल' का दूसरा सीजन भी है। इन सबके अलावा प्रियंका के पास एसएस राजामौली की एक फिल्म भी है। इसमें महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारन जैसे सितारे हैं।

इसे फिलहाल एसएसएमबी 29 कहा जा रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म की शूटिंग कुछ दिनों पहले केन्या में हुई थी। उसके बाद दावा किया जाने लगा कि इसका बजट करीब एक हजार करोड़ रुपए है, मगर अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   4 Sept 2025 9:50 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story