मुंबई समेत आसपास के जिलों में मूसलाधार बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

मुंबई समेत आसपास के जिलों में मूसलाधार बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट
मुंबई और आसपास के जिलों में लगातार मूसलाधार बारिश होने से जनजीवन प्रभावित हुआ है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 9.30 बजे मुंबई, ठाणे, पालघर और रायगढ़ के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने रायगढ़, मुंबई, ठाणे, पालघर में तेज बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने नागरिकों से सावधानी बरतने की सलाह दी है।

मुंबई, 4 जुलाई (आईएएनएस)। मुंबई और आसपास के जिलों में लगातार मूसलाधार बारिश होने से जनजीवन प्रभावित हुआ है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 9.30 बजे मुंबई, ठाणे, पालघर और रायगढ़ के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने रायगढ़, मुंबई, ठाणे, पालघर में तेज बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने नागरिकों से सावधानी बरतने की सलाह दी है।

मुंबई से सटे पालघर जिले में शनिवार को रेड अलर्ट के बीच पिछले कई घंटों से लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है। तेज बारिश के कारण वसई-विरार शहर की अधिकांश सड़कों पर भारी जलभराव हो गया है, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

कई जगहों पर पानी भरने से वाहन बीच रास्ते में बंद हो गए हैं और चालक उन्हें धक्का देकर बाहर निकालने को मजबूर हैं। वहीं, पैदल आने-जाने वाले लोगों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

विवा कॉलेज रोड, आचोले रोड, सेंट्रल पार्क, विजय नगर–नागिनदास पाड़ा, गाला नगर, तुलिंज ब्रिज सहित कई प्रमुख सड़कों पर जलभराव होने से यातायात प्रभावित हो गया है। प्रशासन ने नागरिकों से आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलने और सावधानी बरतने की अपील की है।

लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण मुंबई से सटे नालासोपारा पूर्व के आचोले रोड पर भारी जलभराव हो गया है, जिससे भीषण ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई है। सड़क पर पानी भरने से कई वाहन बीच रास्ते में बंद पड़ रहे हैं। जलभराव के कारण वसई-विरार शहर महानगरपालिका की अग्निशमन विभाग की गाड़ी भी ट्रैफिक में फंस गई। यहां तक रोड के आसपास सोसायटी और दुकानों में पानी घुस गया है। बारिश अभी भी लगातार जारी है, जिससे लोगों की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं।

मौसम विभाग द्वारा पूरे जिलों में रेड अलर्ट की घोषणा करने के बाद सुबह से ही भिवंडी और उसके आसपास हो रही मूसलाधार बारिश के चलते भिवंडी शहर का तीन बत्ती भाजी मार्केट इलाका पूरी तरह से जलमग्न हो गया है।

दर्जनों दुकानों में पानी घुस गया है। लोग अपने घरों से सब्जी की खरीदारी करने के लिए सुबह-सुबह निकलें, लेकिन तीन बत्ती भाजी मार्केट का यह नजारा देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।

भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से मौसम का अलर्ट जारी होने के बाद अंधेरी रेलवे स्टेशन पर बारिश जारी रही। लगातार बारिश के बावजूद, लोकल ट्रेन सेवाएं समय पर चल रही हैं और यात्री अपने काम पर जाते रहे।

एक निवासी ने कहा, "हम मरीन ड्राइव पर जन्मदिन मना रहे हैं। मानसून के दौरान यहां आना बहुत अच्छा लग रहा है। दोस्तों के साथ मौसम का मज़ा लेने का अनुभव ही कुछ और है।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   4 July 2026 11:46 AM IST

Tags

Next Story