मुंबई में ट्रेन की पैंट्री कार में आग लगने की जांच करेगी संयुक्त टीम स्वप्निल नीला

मुंबई में ट्रेन की पैंट्री कार में आग लगने की जांच करेगी संयुक्त टीम स्वप्निल नीला
छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के पास स्थित कोचिंग यार्ड में बुधवार को हावड़ा जाने वाली ट्रेन के खाली रैक की पैंट्री कार में आग लग गई। घटना के समय ट्रेन को प्लेटफॉर्म पर लाया जा रहा था और यात्रियों की बोर्डिंग शुरू नहीं हुई थी। इस वजह से किसी यात्री के घायल होने या किसी अन्य नुकसान की सूचना नहीं है।

मुंबई, 30 सितंबर (आईएएनएस)। छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के पास स्थित कोचिंग यार्ड में बुधवार को हावड़ा जाने वाली ट्रेन के खाली रैक की पैंट्री कार में आग लग गई। घटना के समय ट्रेन को प्लेटफॉर्म पर लाया जा रहा था और यात्रियों की बोर्डिंग शुरू नहीं हुई थी। इस वजह से किसी यात्री के घायल होने या किसी अन्य नुकसान की सूचना नहीं है।

सेंट्रल रेलवे के मुख्य संपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) स्वप्निल नीला ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए बताया कि घटना तड़के करीब 3:40 बजे हुई। ट्रेन की पैंट्री कार से धुआं उठता दिखाई देने के बाद तत्काल दमकल विभाग को सूचना दी गई। दमकल की टीम करीब 4:05 बजे मौके पर पहुंची और आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि घटना के समय ट्रेन में यात्रियों की मौजूदगी नहीं थी।

स्वप्निल नीला ने बताया कि आग लगने की घटना की जांच के लिए एक संयुक्त समिति का गठन किया गया है। समिति अपनी रिपोर्ट में आग लगने के कारणों की पहचान करेगी। इसके बाद ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए जरूरी सुरक्षा उपायों और निर्देशों को मध्य रेलवे के सभी संबंधित डिवीजनों तक पहुंचाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि रेलवे की ओर से सुरक्षा को लेकर लगातार जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं और घटना से संबंधित आवश्यक जांच की जा रही है।

सेंट्रल रेलवे ने वैध टिकट वाले यात्रियों को उनकी सीट तक सुरक्षित पहुंचाने और टिकटों की कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक विशेष अभियान शुरू करने की घोषणा की है।

नीला ने बताया कि लंबी दूरी की ट्रेनों में आरक्षित टिकट पर यात्रा करने वाले यात्रियों में से कम से कम एक यात्री के पास मूल पहचान पत्र होना जरूरी है। रेलवे इस अभियान के जरिए वास्तविक और वैध टिकट वाले यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के साथ-साथ दलालों के माध्यम से या गलत तरीके से हासिल किए गए टिकटों पर रोक लगाने का प्रयास करेगा।

उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि अधिक से अधिक यात्री वैध टिकट के साथ सुरक्षित और सुचारू रूप से अपनी यात्रा पूरी कर सकें। साथ ही, टिकटों की कालाबाजारी करने वाले लोगों और गलत तरीके से टिकट हासिल करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। अभियान के दौरान टिकट और पहचान पत्र की जांच को प्रभावी ढंग से लागू किया जाएगा।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   30 Sept 2026 6:54 PM IST

Tags

Next Story