सोना और चांदी खरीदारों के लिए खुशखबरी, कीमतों में आई गिरावट

सोना और चांदी खरीदारों के लिए खुशखबरी, कीमतों में आई गिरावट
सोना और चांदी खरीदारों के लिए खुशखबरी है और 24 कैरेट के सोने की कीमतें करीब 450 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमतें करीब 2,000 रुपए प्रति किलो तक कम हो गई हैं।

मुंबई, 27 अक्टूबर (आईएएनएस)। सोना और चांदी खरीदारों के लिए खुशखबरी है और 24 कैरेट के सोने की कीमतें करीब 450 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमतें करीब 2,000 रुपए प्रति किलो तक कम हो गई हैं।

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत घटकर 1,21,077 रुपए हो गई है। इससे पहले सोने की कीमत 1,21,518 रुपए प्रति 10 ग्राम थी, जो सोने की कीमतों में 441 रुपए की कमी को दर्शाता है।

22 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत कम होकर 1,10,907 रुपए हो गई है, जो कि इससे पहले 1,11,310 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई थी। वहीं, 18 कैरेट के 10 ग्राम सोने का दाम कम होकर 90,809 रुपए हो गया है, जो कि पहले 91,139 रुपए प्रति 10 ग्राम था।

सोने के साथ चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखी गई है।

चांदी की कीमत 2,002 रुपए घटकर 1,45,031 रुपए प्रति किलो हो गई है, जो कि पहले 1,47,033 रुपए प्रति किलो थी।

आईबीजेए की ओर से दिन में दो बार- दोपहर 12 बजे और शाम 5 बजे- कीमतें जारी की जाती हैं।

एलकेपी सिक्योरिटीज के जतिन त्रिवेदी ने कहा कि सोने की कीमतों में कमजोरी जारी है और दिन के दौरान एमसीएक्स पर सोने की कीमतों में 1,550 रुपए की गिरावट देखी गई।

उन्होंने आगे बताया कि सोने की कीमतों में गिरावट की वजह वैश्विक अस्थिरता में कमी आना और मांग कमजोर होना है। आने वाले समय में सोने के लिए सपोर्ट 1,19,500 रुपए पर है। वहीं, रुकावट का स्तर 1,24,500 रुपए पर है।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सोने और चांदी में बड़ी गिरावट देखी जा रही है। खबर लिखे जाने तक, कॉमेक्स पर सोना 2.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,050.65 डॉलर प्रति औंस और चांदी 2.33 प्रतिशत की गिरावट के साथ 47.45 डॉलर प्रति औंस पर थी।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   27 Oct 2025 6:08 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story