आखिरी कारोबारी दिन सस्ती हुई चांदी, सोने के बढ़े दाम

आखिरी कारोबारी दिन सस्ती हुई चांदी, सोने के बढ़े दाम
कीमती धातुओं सोना और चांदी की कीमत में आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को अलग-अलग बदलाव देखा गया है। जहां चांदी के रेट्स कम हुए हैं वहीं, पीली धातु के दाम में बढ़त दर्ज की गई है। 1 किलोग्राम चांदी के रेट्स में करीब 3000 रुपए की गिरावट आई है। वहीं, 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत में 500 रुपए से ज्यादा की तेजी दर्ज की गई है।

मुंबई, 21 नवंबर (आईएएनएस)। कीमती धातुओं सोना और चांदी की कीमत में आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को अलग-अलग बदलाव देखा गया है। जहां चांदी के रेट्स कम हुए हैं वहीं, पीली धातु के दाम में बढ़त दर्ज की गई है। 1 किलोग्राम चांदी के रेट्स में करीब 3000 रुपए की गिरावट आई है। वहीं, 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत में 500 रुपए से ज्यादा की तेजी दर्ज की गई है।

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 1,23,146 रुपए दर्ज की गई है, जो कि इससे पहले कारोबारी दिन गुरुवार को 1,22,561 रुपए प्रति 10 ग्राम बनी हुई थी। बीते 24 घंटों में सोने के दाम में 585 रुपए प्रति 10 ग्राम की तेजी दर्ज की गई है।

इसी तरह, 22 कैरेट सोना भी 536 रुपए प्रति 10 ग्राम बढ़कर 1,12,802 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। 18 कैरेट सोने के दाम की बात करें तो यह भी 439 रुपए प्रति 10 ग्राम की तेजी के बाद 92,360 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है।

एक किलोग्राम चांदी का भाव घटकर 1,51,129 रुपए पर आ गया है, जो कि इससे पहले 1,54,113 रुपए प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया था। चांदी की कीमत में 2984 रुपए प्रति किलोग्राम की गिरावट दर्ज की गई है।

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की ऑफिशियल वेबसाइट पर सोना-चांदी की कीमतों किसी कारोबारी दिन में दो बार अपडेट किया जाता है। सोना-चांदी की कीमतें एक बार सुबह अपडेट होने के बाद शाम को अपडेट की जाती हैं।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। कॉमेक्स पर सोने का दाम 0.32 प्रतिशत कम होकर 4,046.90 डॉलर प्रति औंस और चांदी का दाम 3.13 प्रतिशत कम होकर 48.72 डॉलर प्रति औंस हो गया है।

हालांकि, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने के 5 दिसंबर 2025 के कॉन्ट्रैक्ट का दाम 0.73 प्रतिशत बढ़कर 1,23,624 रुपए पर पहुंच गया है, जबकि चांदी के 05 दिसंबर 2025 के कॉन्ट्रैक्ट का दाम 1.15 प्रतिशत की गिरावट के बाद 1,52,372 रुपए पर आ गया है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   21 Nov 2025 6:18 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story