मुरादाबाद में पत्नी का गला काटकर खुद को किया घायल, दोनों की हालत गंभीर

मुरादाबाद में पत्नी का गला काटकर खुद को किया घायल, दोनों की हालत गंभीर
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में नागफनी थाना क्षेत्र के दसवां घाट इलाके में तौकीर नाम के व्यक्ति ने धारदार हथियार से पत्नी फरीन का गला काट दिया और फिर खुद को भी घायल कर लिया। दोनों की हालत गंभीर है और जिला अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। फरहीन ने अपने पति पर घरेलू हिंसा करने का आरोप लगाया है।

मुरादाबाद, 7 नवंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में नागफनी थाना क्षेत्र के दसवां घाट इलाके में तौकीर नाम के व्यक्ति ने धारदार हथियार से पत्नी फरीन का गला काट दिया और फिर खुद को भी घायल कर लिया। दोनों की हालत गंभीर है और जिला अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। फरहीन ने अपने पति पर घरेलू हिंसा करने का आरोप लगाया है।

जिला अस्पताल के ड्यूटी डॉक्टर जुनैद अहमद ने कहा, "दो लोग घायल अवस्था में लाए गए थे। गिंगना निवासी फरीन (25) थाना नाक क्षेत्र की रहने वाली हैं और उनके पति तौकीर (26) थाना नाक क्षेत्र के निवासी हैं। उन्हें प्राथमिक उपचार देकर भर्ती कर लिया गया है।"

उन्होंने कहा कि इन दोनों के गले पर धारदार हथियार से चोट के निशान हैं। अभी इन्हें निगरानी में रखा गया है। अभी 24 घंटे तक कुछ नहीं कहा जा सकता।

पीड़िता फरीन ने कहा, "उसने मेरी गर्दन काट दी, फिर अपनी काट ली गुस्से में। वह कहता था कि तू मेरे साथ नहीं रहना चाहती। पहले भी बहुत मारता था। मैं कई बार थानों में गई, लेकिन मुझे भगा दिया जाता था। कोई मेरी बात नहीं सुनता था। पुलिस वाले भी मेरी मदद नहीं करते थे।"

उन्होंने कहा कि मेरे छोटे-छोटे बच्चे हैं। मेरे मां-बाप बहुत गरीब हैं। आप ध्यान दीजिए। मेरे मां-बाप को भी चैन से नहीं रहने देता था। पहले मेरी गर्दन काटी, फिर अपनी गर्दन काट ली।

पीड़िता की मां शबाना ने कहा, "दोनों के बीच लड़ाई-झगड़ा चलता रहता था। दोनों ने अपनी मर्जी से शादी की थी। इनके पिता ने दोनों की शादी कराई थी। आज कोई विशेष बात नहीं थी। सबने खाना खाया था। इसके बाद पता नहीं क्या हुआ कि दोनों ने अपनी गर्दन काट ली।"

उन्होंने कहा कि जब मैं घर पहुंची तो देखा कि घर में लोग इकट्ठा थे। मैंने पूछा क्या हुआ, तो पता चला कि मेरी बच्ची घायल पड़ी है। हमें कुछ समझ नहीं आया कि अचानक ऐसा कैसे हो गया। हम बस यही चाहते हैं कि मेरी बच्ची को न्याय मिले और उसकी ठीक तरह से मदद की जाए।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :  

Tags

Next Story