राहुल और अखिलेश सिर्फ परिवार की राजनीति करते हैं, हमारी प्राथमिकता राष्ट्र भूपेंद्र सिंह चौधरी

मुरादाबाद, 7 नवंबर (आईएएनएस)। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव को युवराज बताया है। यूपी सरकार में मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने नवीन के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि यह केवल अपने परिवार के बारे में सोचते हैं।
मुरादाबाद में आईएएनएस से बातचीत में यूपी सरकार में मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि यह बात सभी जानते हैं कि राहुल गांधी केवल अपने परिवार की विरासत को बचाने के लिए लड़ रहे हैं। देश के नागरिकों का हित कभी भी कांग्रेस के एजेंडे का हिस्सा नहीं रहा। कांग्रेस 'गरीबी हटाओ' का नारा देकर कई चुनाव जीती, लेकिन हुआ यह कि गरीब ही खत्म हो गए, जबकि गरीबी बनी रही। जहां तक अखिलेश यादव की बात है तो उनका पूरा परिवार और कुनबा राजनीति में शामिल है। सभी जानते हैं कि उनके परिवार से कितने सांसद, जिला पंचायत अध्यक्ष और जन प्रतिनिधि जुड़े हुए हैं। उनकी प्राथमिकता उनका परिवार है। हमारी पार्टी और मोदी व योगी के नेतृत्व वाली सरकारों की प्राथमिकता देश है। हमारी सरकारें राष्ट्र के लिए काम कर रही हैं।
नितिन नवीन के माफिया वाले बयान पर भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में माफिया राज कायम हुआ, हर जिले में माफिया होता था, किसी से छिपा नहीं है। हमारी सरकार ने युवाओं को बड़ी संख्या में रोजगार दिया है। यूपी में सबसे कम पलायन हुआ है, बाहर से लोग यूपी में रोजगार के अवसर तलाश रहे हैं, सपा के सरकारों में पलायन था और रोजगार के लिए लोगों को अपना प्रदेश छोड़ना पड़ता था।
चौधरी ने अखिलेश यादव का जिक्र करते हुए उनके पीडीए के नारे पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि सपा प्रमुख पीडीए का अर्थ है, बार-बार बदलते हैं। मैं आज कह सकता हूं कि वे भ्रमित हैं और वोट बैंक में अंधे हो चुके हैं, बार-बार एजेंडा बदलते हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में हमारी केंद्र और राज्य सरकारों ने पिछले 10 वर्षों में जो काम किए हैं, वे हर जगह दिखाई देते हैं। अच्छी सड़कें और एक्सप्रेसवे बनाए गए हैं और कनेक्टिविटी में सुधार हुआ है। उत्तर प्रदेश जैसे राज्य में बड़ी संख्या में हवाई अड्डे बनाए गए हैं। आज वंदे भारत एक्सप्रेस जैसी आधुनिक सुविधाओं से लैस ट्रेनें चल रही हैं। हमारे राज्य में मेट्रो रेल की सुविधा वाले क्षेत्रों का भी विस्तार हुआ है। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश में जो काम हुए हैं, उनकी हर जगह चर्चा होती है और वे जमीन पर भी दिखाई देते हैं।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :  
