मध्य प्रदेश खजुराहो पहुंचे मुख्यमंत्री मोहन यादव, जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर विकास कार्यों की जानकारी ली

खजुराहो, 7 नवंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव शनिवार देर शाम ट्रांजिट विजिट पर खजुराहो एयरपोर्ट पहुंचे, जहां जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।
मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए विधायक अरविंद पटेरिया, ललिता यादव, राजेश शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष विद्या अग्निहोत्री, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष अर्चना सिंह तथा चंद्रभान सिंह गौतम सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
प्रशासनिक अधिकारियों में कलेक्टर मृणाल मीना, पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी नमः शिवाय अरजरिया सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने जिले में संचालित विभिन्न विकास कार्यों की जानकारी ली और उनसे संबंधित विषयों पर चर्चा भी की।
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर खजुराहो एयरपोर्ट पर उत्साह का माहौल रहा। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने उनका स्वागत कर क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी संक्षिप्त चर्चा की।
इससे पहले, राजधानी में मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित दीपावली मिलन समारोह की मौके पर मुख्यमंत्री यादव ने राज्य में आ रहे बदलाव और चल रहे विकास कार्यों की चर्चा की। उन्होंने कहा कि उज्जैन की आर्थिक स्थिति में बाबा महाकाल के महलोक बनने के बाद बड़ा बदलाव आया है।
सीएम कहा कि बाबा महाकाल के महालोक के उद्घाटन के बाद उज्जैन की आर्थिक स्थिति पूरी तरह से बदल चुकी है। इसी तरह से ओंकारेश्वर कॉरिडोर, चित्रकूट और ओरछा में रामराजा सरकार के मंदिर का भी हम कायाकल्प कर रहे हैं।
देश की बदलती तस्वीर का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि आज भारत विश्व पटल पर अपनी पहचान स्थापित कर रहा है। इसी दिशा में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत प्रदेश के सभी 55 जिलों में पीएम एक्सीलेंस कॉलेज स्थापित किए गए हैं।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :  
