मुरादाबाद उज्ज्वला योजना की लाभार्थियों ने कहा- दीपावली पर पीएम मोदी और सीएम योगी ने फ्री गैस सिलेंडर का तोहफा दिया

मुरादाबाद  उज्ज्वला योजना की लाभार्थियों ने कहा- दीपावली पर पीएम मोदी और सीएम योगी ने फ्री गैस सिलेंडर का तोहफा दिया
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में उज्ज्वला योजना की लाभार्थियों ने मंगलवार को फ्री गैस सिलेंडर मिलने पर पीएम मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ का आभार जताया। लाभार्थियों ने कहा कि प्रदेश में डबल इंजन की सरकार बहुत अच्छा कार्य कर रही है और दीपावली से पहले गैस सिलेंडर का तोहफा पाकर काफी खुशी हो रही है।

मुरादाबाद, 3 नवंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में उज्ज्वला योजना की लाभार्थियों ने मंगलवार को फ्री गैस सिलेंडर मिलने पर पीएम मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ का आभार जताया। लाभार्थियों ने कहा कि प्रदेश में डबल इंजन की सरकार बहुत अच्छा कार्य कर रही है और दीपावली से पहले गैस सिलेंडर का तोहफा पाकर काफी खुशी हो रही है।

मुरादाबाद के पंचायत भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को सरकार की इस योजना का लाभ दिया गया। मुफ्त गैस सिलेंडर मिलने से महिलाओं के चेहरों पर खुशी नजर आई। इस दौरान महिलाओं ने प्रदेश सरकार की पहल की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया।

लाभार्थियों का कहना था कि त्योहार से पहले सरकार की ओर से दी गई यह सौगात उनके परिवारों के लिए राहत लेकर आई है। कुछ मुस्लिम महिलाओं ने कहा कि सरकार ने बिना किसी भेदभाव के योजना का लाभ पहुंचाया है, जिससे जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक मदद मिली है।

कुछ लाभार्थियों के साथ आईएएनएस ने बातचीत की। लाभार्थी सरिता देवी ने कहा कि यहां पर आयोजित कार्यक्रम में आकर बहुत अच्छा लग रहा है। इस योजना के तहत हमें पहली बार लाभ मिला है। हम काफी खुश हैं।

लाभार्थी पिंकी कुमारी ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी योजना का लाभ मिला है। इस सरकार से हम महिलाओं को काफी फायदा हो रहा है। हम चाहते हैं कि आगे भी प्रदेश में डबल इंजन की सरकार ही रहनी चाहिए, ताकि हमें ऐसी लाभकारी योजनाओं का लाभ मिलता रहे। देश में पीएम मोदी और प्रदेश में सीएम योगी की सरकार बनी रहनी चाहिए। फ्री गैस सिलेंडर के रूप में हमें सरकार की ओर से दीपावली का तोहफा मिला है।

उन्होंने यूपी की कानून व्यवस्था का जिक्र करते हुए योगी सरकार की तारीफ की। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार में महिलाओं की सुरक्षा बहुत बढ़िया कर दी गई है। अपराध पर लगाम लगाई गई है। अगर अपराध होता है तो अपराधियों को कठोर सजा भी मिलती है।

लाभार्थी सिमी ने कहा कि बहुत खुशी की बात है कि हम लोगों को फ्री गैस सिलेंडर का तोहफा मिला है। सरकार बहुत अच्छा कार्य कर रही है। वहीं, लाभार्थी रोमी ने कहा कि दीपावली से पहले तोहफा मिला है। हम अपनी ओर से आभार जताते हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :  

Tags

Next Story