मुशफिकुर रहीम के दूसरे टेस्ट तक फिट होने की उम्मीद बांग्लादेश टीम फिजियो

मुशफिकुर रहीम के दूसरे टेस्ट तक फिट होने की उम्मीद बांग्लादेश टीम फिजियो
बांग्लादेश और वेस्टइंडीज के बीच बुधवार से ढाका में टेस्ट मैच की शुरुआत हुई है। बांग्लादेश के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम इस टेस्ट का हिस्सा नहीं हैं। उंगली में चोट की वजह से रहीम टेस्ट से बाहर हैं।

ढाका, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। बांग्लादेश और वेस्टइंडीज के बीच बुधवार से ढाका में टेस्ट मैच की शुरुआत हुई है। बांग्लादेश के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम इस टेस्ट का हिस्सा नहीं हैं। उंगली में चोट की वजह से रहीम टेस्ट से बाहर हैं।

बांग्लादेश टीम के फिजियो बैजेदुल इस्लाम खान को उम्मीद है कि रहीम 5 नवंबर से सिलहट में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट तक फिट हो जाएंगे और प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होंगे।

खान ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के एक बयान में कहा, "मुशफिकुर रहीम को मंगलवार के अभ्यास के दौरान उंगली में चोट लग गई थी। उसके बाद उनकी चोट पर नजर रखी जा रही थी। सुबह तक उनकी हालत में ज्यादा सुधार नहीं हुआ था। हमें उम्मीद है कि वह अगले तीन दिनों में ठीक हो जाएंगे। वह अगले टेस्ट के लिए उपलब्ध रहेंगे।"

रहीम को मंगलवार को अभ्यास के दौरान एक नेट गेंदबाज का सामना करते हुए उंगली पर चोट लग गई थी। उस समय चोट बहुत गंभीर नहीं लग रही थी, लेकिन खान ने कन्फर्म किया कि बाद के जांच से पता चला कि मुशफिकुर को लेकर रिस्क लेना ठीक नहीं होगा।

मुशफिकुर रहीम की जगह बांग्लादेश ने प्लेइंग इलेवन में तौहीद हृदोय को चुना है। तौहीद का यह दूसरा टेस्ट मैच है।

रहीम का लंबा करियर इंजरी से प्रभावित नहीं रहा है। वह दो साल पहले श्रीलंका के खिलाफ घरेलू मैदान पर हुए टेस्ट में निजी कारणों से बाहर रहे थे। यह आखिरी बार था जब बांग्लादेश ने मुशफिकुर के बिना अपने घर पर कोई टेस्ट खेला था। पिछली बार मुशफिकुर चोट की वजह से नवंबर 2024 में वेस्टइंडीज में टेस्ट से बाहर रहे थे।

मुशफिकुर पिछले साल 100 टेस्ट खेलने वाले बांग्लादेशी के खिलाड़ी बने थे। रहीम 106 टेस्ट में 14 शतक और 30 अर्धशतक की मदद से 6,957 रन बना चुके हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :  

Tags

Next Story