बरेली और कन्नौज में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 2 बदमाशों को किया गिरफ्तार, एक कांस्टेबल भी घायल

लखनऊ, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के बरेली और कन्नौज में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों गोली लगने घायल हो गए। पुलिस ने घायल अपराधियों को अस्पताल में भर्ती कराने के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।
बरेली पुलिस ने बताया कि 21 नवंबर को को थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत न्यायालय परिसर में पेशी के दौरान आरोपी सचिन सिंह ठाकुर (निवासी ठेरा की टाल, थाना सुभाषनगर) पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया था। इस संबंध में थाना कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था।
पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि सचिन रेलवे स्टेशन के आगे नॉर्थ कॉलोनी के पास खड़ा है। सूचना पर थाना कोतवाली पुलिस टीम मौके पर पहुंची। बुधवार सुबह 3:35 बजे एक व्यक्ति पैदल आता दिखाई दिया। पुलिस टीम द्वारा उसे रुकने के लिए कहा गया तो वह भागते हुए पुलिस पर फायरिंग करने लगा। इस दौरान एक गोली हेड कांस्टेबल रवाब मियां के दाहिने बाजू को छूते हुए निकल गई।
पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्रवाई में सचिन सिंह ठाकुर के दाहिने पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जिसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के कब्जे से एक तमंचा और 4 कारतूस बरामद हुए हैं। घायल सचिन और घायल पुलिसकर्मी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गिरफ्तार आरोपी सचिन सिंह ठाकुर पर 25,000 का इनाम घोषित है। इसके अलावा सचिन पर 8 केस पहल से दर्ज हैं।
वहीं, कन्नौज में महिला को जलाने वाले आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। सर्वेश ने क्षेत्र के तिगुड़िया गांव की 65 वर्षीय महिला सोनतारा पर पेट्रोल जलाकर आग लगा दी थी। सोनतारा के बेटे के साथ उसकी पत्नी चली गई थी। इससे क्रोधित होकर सर्वेश ने सोनतारा को जान से मारने की कोशिश की थी।
बुधवार तड़के आरोपी सर्वेश की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही थी। इसी दौरान छिबरामऊ के तालग्राम रोड पुलिया पर एसओजी ने की घेरेबंदी तो सर्वेश ने फायरिंग की। जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से घाल हो गया। घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :  
