स्नेहा खानवलकर लेकर आईं फेस्टिव ट्रैक 'पुरणपोली', बोलीं- सब भूलकर बस डांस करो

मुंबई, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। संगीत निर्देशक स्नेहा खानवलकर दीपावली के लिए नया गाना 'पुरणपोली' रिलीज किया है। स्नेहा का कहना है कि इस गाने को बनाने का मकसद लोगों को अपनी सारी चिंताएं भूलकर खुलकर थिरकने और जश्न का आनंद लेने का मौका देना है।
गाने और उसके फेस्टिवल रिलीज के बारे में बात करते हुए स्नेहा खानवलकर ने कहा, "'पुरणपोली' में एक जबरदस्त एनर्जी है, जो मुझे बेहद पसंद है। मुझे पता है कि यह गाना अलग-अलग म्यूजिकल स्टाइल को एक मस्ती भरे अंदाज में एक साथ लाता है।"
अपनी अलग म्यूजिकल पहचान, शानदार विजुअल्स और सिनेमा व संगीत की दुनिया के जाने-पहचाने चेहरों के साथ, पुरणपोली दीपावली के जश्न में एक नया और मजेदार तड़का लगाएगी। उन्होंने कहा, "दीपावली आने वाली है, इसलिए मुझे लगा कि इसे फिल्म से आगे ले जाकर एक अलग म्यूजिक वीडियो के तौर पर दर्शकों तक पहुंचाने का यह सही समय है। मैं चाहती हूं कि इस गाने के जरिए लोग सब कुछ भूलकर एंजॉय करें और बस डांस करें।"
गाने के वीडियो में अभिनेता विजय वर्मा, फिल्म निर्माता विक्रमादित्य मोटवाने, स्नेहा खानवलकर, क्रेटेक्स और गणेश चंदनशिवे नजर आ रहे हैं।
स्नेहा ने आगे कहा, "विजय, विक्रमादित्य, क्रेटेक्स और गणेश चंदनशिवे का वीडियो में एक साथ आना इस अनुभव को और भी मजेदार बनाता है। मुझे उम्मीद है कि यह गाना सभी के दीपावली जश्न का हिस्सा बनेगा।"
यह गाना मूल रूप से विक्रमादित्य मोटवानी की 'लस्ट स्टोरीज 3' का हिस्सा था, लेकिन अब अपनी जबरदस्त एनर्जी के चलते यह 28 अक्टूबर को एक अलग म्यूजिक वीडियो के तौर पर रिलीज हुआ है।
'लस्ट स्टोरीज 3' में चार शॉर्ट फिल्में हैं, जिनका निर्देशन विक्रमादित्य मोटवाने, किरण राव, शकुन बत्रा और विशाल भारद्वाज ने किया है। इसमें कोंकणा सेन शर्मा, राधिका आप्टे, विजय वर्मा, अभिषेक बनर्जी, राधिका मदान, अली फजल, अदिति राव हैदरी, सिद्धार्थ, गुरफतेह पीरजादा, सना थंपी और गजराज राव मुख्य भूमिकाओं में थे।
रिलीज होने के बाद फिल्म को लेकर दर्शकों की तरफ से मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिली थी।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :  
