सिनेमा और मीडिया के जरिए महिलाओं पर पड़ रहा गलत प्रभाव किरण चोपड़ा

सिनेमा और मीडिया के जरिए महिलाओं पर पड़ रहा गलत प्रभाव  किरण चोपड़ा
महिला दिवस के मौके पर दिल्ली के विज्ञान भवन में दो दिवसीय राष्ट्रीय महिला विचारक सम्मेलन का आयोजन किया गया।

नई दिल्ली, 8 मार्च (आईएएनएस)। महिला दिवस के मौके पर दिल्ली के विज्ञान भवन में दो दिवसीय राष्ट्रीय महिला विचारक सम्मेलन का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दूसरे दिन मंच पर सात वक्ताओं का जमावड़ा है, जो अपने-अपने अनुभव के अनुसार महिलाओं के उत्थान की बात कर रहे हैं। कार्यक्रम में सिनेमा और मीडिया के जरिए महिलाओं की छवि पर पड़ने वाले सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव पर भी बात की गई।

दो दिवसीय राष्ट्रीय महिला विचारक सम्मेलन के दूसरे दिन 'प्रकृति और संस्कृति' थीम रखी गई, जिसमें संस्कृति पर सिनेमा का प्रभाव और फिल्मों के जरिए महिलाओं को ऑबजेक्टिफाई करने जैसे गंभीर मुद्दों पर पैनल चर्चा की गई। चर्चा में दंगल, एनिमल, कबीर सिंह, और मिर्जापुर जैसी फिल्मों का जिक्र किया गया, जिनमें महिलाओं को एक वस्तु की तरह दिखाया गया और खुले तौर पर नशे को प्रमोट किया गया।

इस विषय पर बात करते हुए पत्रकारिता की दुनिया से जुड़ी किरण चोपड़ा ने कहा, "सिनेमा और ओटीटी का प्रभाव दर्शकों पर बहुत पड़ता है। सिनेमा पर दंगल फिल्म आई, जिसमें पहलवानी सीखती लड़की को दिखाया गया। उसे देखकर लोगों के मन में विचार आया है कि हमें भी अपनी बेटियों को इसी तरीके से आगे ले जाना चाहिए। वहीं, ऐसी फिल्में भी आईं, जिसमें सिर पर शराब का गिलास रखकर डांस किया गया। खुले में नशे को प्रमोट किया गया और उसके बाद सोशल मीडिया से लेकर हर घर में सिर पर गिलास रखकर डांस करने का ट्रेंड शुरू हो गया।"

उन्होंने कहा, "महिलाओं को मीडिया और सिनेमा एक वस्तु की तरह दिखाता है, जो गलत है। हम महिलाएं भावनात्मक तरीके से कमजोर होती हैं और खुद के कदम उठाने से डरती हैं, लेकिन इन चीजों में अब सुधार की जरूरत है क्योंकि महिला खुद में काफी है। अगर वो अपने अंदर की शक्तियों को पहचान ले।"

उधर, संगीत नाटक अकादमी की अध्यक्ष संध्या पुरेचा ने भारतीय सौंदर्य शास्त्र और अपने वेद-पुराणों की तरह वापसी करने की बात कही। उन्होंने कहा कि आज के समय में महिलाओं के खिलाफ घरेलू हिंसा के मामले बहुत बढ़ रहे हैं, जिन्हें हमारे वेद-पुराणों में अपराध माना गया है। पुराणों में स्त्री को शक्ति का रूप माना गया है और अब हमें अतीत से शिक्षा लेने की जरूरत है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   8 March 2026 12:11 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story