राजनीति: मनसे के विरोध प्रदर्शन पर उदय सामंत बोले, ‘अनुमति देना पुलिस और प्रशासन की जिम्मेदारी’

मनसे के विरोध प्रदर्शन पर उदय सामंत बोले, ‘अनुमति देना पुलिस और प्रशासन की जिम्मेदारी’
महाराष्ट्र में मराठी बनाम हिंदी भाषा को लेकर विवाद बढ़ता ही जा रहा है। राज ठाकरे के समर्थकों द्वारा गैर-मराठी भाषियों की पिटाई के बीच महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने मंगलवार को विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है। महाराष्ट्र सरकार में मंत्री उदय सामंत ने कहा कि विरोध प्रदर्शन की अनुमति देना पुलिस और प्रशासन की जिम्मेदारी है।

मुंबई, 8 जुलाई (आईएएनएस)। महाराष्ट्र में मराठी बनाम हिंदी भाषा को लेकर विवाद बढ़ता ही जा रहा है। राज ठाकरे के समर्थकों द्वारा गैर-मराठी भाषियों की पिटाई के बीच महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने मंगलवार को विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है। महाराष्ट्र सरकार में मंत्री उदय सामंत ने कहा कि विरोध प्रदर्शन की अनुमति देना पुलिस और प्रशासन की जिम्मेदारी है।

महाराष्ट्र सरकार में मंत्री उदय सामंत ने मनसे के विरोध प्रदर्शन पर मंगलवार को मीडिया से बात करते हुए कहा, "यह प्रशासन का मामला है। लोकतांत्रिक व्यवस्था में अगर कोई विरोध प्रदर्शन कर रहा है तो उसे अनुमति देना या न देना पुलिस प्रशासन की जिम्मेदारी है। मुझे पूरा भरोसा है कि पुलिस प्रशासन इस मामले में कोई अन्याय नहीं करेगा।"

कुणाल कामरा के खिलाफ विशेषाधिकार हनन नोटिस जारी होने पर उदय सामंत ने कहा, "हमारे पास एक हस्तक्षेप समिति है, जिसका काम विधानसभा के नियमों और विनियमों के आधार पर काम करना है। हमें उनके काम में हस्तक्षेप करने का कोई अधिकार नहीं है। अगर कुणाल कामरा ने कुछ किया है और उन्हें नोटिस जारी किया गया है, तो यह उनका मामला है।"

बता दें कि महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने राज्य सरकार पर सवाल उठाए और आरोप लगाया कि उन्हें मुंबई में विरोध प्रदर्शन करने नहीं दिया जा रहा है। इस मुद्दे को लेकर महाराष्ट्र की राजनीति गरमा गई है।

इस बीच महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के कई कार्यकर्ताओं को मंगलवार को ठाणे के मीरा रोड पर हिरासत में लिया गया है। वे मुंबई के 'थप्पड़ कांड' के विरोध में मार्च निकाल रहे थे। इस कांड में मनसे कार्यकर्ताओं ने मराठी न बोलने पर एक फूड स्टॉल मालिक पर हमला किया था। शनिवार को मुंबई के वर्ली में स्थित शेयर बाजार निवेशक के कार्यालय पर भी हमला किया गया था। निवेशक ने सार्वजनिक रूप से मराठी बोलने से इनकार कर दिया था और राज ठाकरे को कार्रवाई करने की चुनौती दी थी, जिसके बाद मनसे कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा करते हुए तोड़फोड़ की थी।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   8 July 2025 11:10 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story