नंदा देवी राजजात हिमालय का महाकुंभ, जब बेटी को ससुराल विदा करते हैं पहाड़ के लोग

नंदा देवी राजजात हिमालय का महाकुंभ, जब बेटी को ससुराल विदा करते हैं पहाड़ के लोग
उत्तराखंड की लोक आस्था, इतिहास और परंपराओं की कल्पना मां नंदा देवी के बिना अधूरी है। पौराणिक मान्यताओं में मां पार्वती का ही स्वरूप मानी जाने वाली मां नंदा का वास हिमालय के उत्तुंग शिखरों पर माना गया है। सदियों से ऋषि-मुनियों की तपोभूमि रहे इस क्षेत्र में मां नंदा की उपासना केवल एक धार्मिक कर्मकांड नहीं बल्कि प्रकृति और परमात्मा के एकाकार होने की अनुभूति है।

देहरादून, 12 नवंबर (आईएएनएस)। उत्तराखंड की लोक आस्था, इतिहास और परंपराओं की कल्पना मां नंदा देवी के बिना अधूरी है। पौराणिक मान्यताओं में मां पार्वती का ही स्वरूप मानी जाने वाली मां नंदा का वास हिमालय के उत्तुंग शिखरों पर माना गया है। सदियों से ऋषि-मुनियों की तपोभूमि रहे इस क्षेत्र में मां नंदा की उपासना केवल एक धार्मिक कर्मकांड नहीं बल्कि प्रकृति और परमात्मा के एकाकार होने की अनुभूति है।

'नंदा' अर्थात आनंद प्रदान करने वाली, वे शक्ति है, जो अपने भक्तों के जीवन से अंधकार और संकटों को हरकर सुख, शांति और समृद्धि का संचार करती हैं।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया के जरिए सभी को मंदिर दर्शन की अपील की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मंदिर का वीडियो पोस्ट कर लिखा, "देवभूमि उत्तराखंड की आस्था और गौरवशाली परंपराओं में मां नंदा देवी का विशेष स्थान है। अल्मोडा में माता का पवित्र मंदिर अपनी विशिष्ट वास्तुकला, धार्मिक महत्व और आध्यात्मिक वातावरण के लिए जाना जाता है। यहां पहुंचकर मन को एक असाधारण शांति और आध्यात्मिक अनुभूति का अनुभव होता है। यदि आप अल्मोडा आएं तो मां नंदा देवी के दर्शन अवश्य करें और उनका आशीर्वाद प्राप्त करें।"

मां नंदा देवी, उत्तराखंड और पूरे हिमालयी क्षेत्र की आराध्य देवी, कुलदेवी और शक्ति स्वरूपा मानी जाती हैं। उन्हें भगवान शिव की अर्धांगिनी और माता पार्वती का ही एक रूप माना जाता है।

उत्तराखंड की लोक परंपरा और जागर गीतों में नंदा देवी को 'पर्वतराज हिमालय की बेटी' और बहन के रूप में पूजा जाता है। ये गढ़वाल के पंवार राजवंश तथा कुमाऊं के चंद एवं कत्यूरी राजवंश की इष्टदेवी और कुलदेवी रही हैं। चमोली जिले का कुरुड़ गांव और नौटी गांव मां नंदा का मायका माना जाता है।

नंदा देवी राजजात उत्तराखंड की प्रसिद्ध 12-वर्षीय धार्मिक पदयात्रा है, जिसे 'हिमालय का महाकुंभ' कहा जाता है। यह यात्रा देवी को उनके मायके से ससुराल (भगवान शिव के पास) विदा करने का प्रतीक है। इस यात्रा में चार सींगों वाला मेढ़ा (चौसिंग्या खाडू) सबसे आगे चलता है, जिसे देवी का दूत माना जाता है। हर साल अगस्त-सितंबर महीने में नंदष्टमी के अवसर पर अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, नैनीताल और चमोली समेत कुमाऊं-गढ़वाल के विभिन्न मां नंदा देवी मेला पिथौरागढ।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :  

Tags

Next Story