नासिक पीएम आवास योजना से बदली येवला तालुका के परिवारों की जिंदगी, लाभार्थियों ने जताया आभार

नासिक पीएम आवास योजना से बदली येवला तालुका के परिवारों की जिंदगी, लाभार्थियों ने जताया आभार
नासिक जिले के येवला तालुका के ग्रामीण क्षेत्रों में प्रधानमंत्री आवास योजना ने उन परिवारों के जीवन में नई उम्मीद जगाई है, जो लंबे समय से कच्चे मकानों में रहने को मजबूर थे। बारिश के दिनों में छत से टपकता पानी और मौसम की मार उनके लिए बड़ी परेशानी का कारण बनती थी। आर्थिक तंगी के चलते पक्का मकान बनाना उनके लिए सिर्फ एक सपना था। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई प्रधानमंत्री आवास योजना जरूरतमंद परिवारों के लिए मददगार साबित हुई।

येवला, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। नासिक जिले के येवला तालुका के ग्रामीण क्षेत्रों में प्रधानमंत्री आवास योजना ने उन परिवारों के जीवन में नई उम्मीद जगाई है, जो लंबे समय से कच्चे मकानों में रहने को मजबूर थे। बारिश के दिनों में छत से टपकता पानी और मौसम की मार उनके लिए बड़ी परेशानी का कारण बनती थी। आर्थिक तंगी के चलते पक्का मकान बनाना उनके लिए सिर्फ एक सपना था। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई प्रधानमंत्री आवास योजना जरूरतमंद परिवारों के लिए मददगार साबित हुई।

योजना का लाभ मिलने के बाद कई परिवारों का पक्के मकान का सपना साकार हुआ है। येवला तालुका के लाभार्थियों ने योजना के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया और कहा कि अब वे अपने परिवार के साथ सुरक्षित और सुकून से रह पा रहे हैं।

आईएएनएस से बातचीत में लाभार्थी सुरेश उशीर ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिलने से उनके परिवार का पक्के घर का सपना पूरा हुआ है। पहले परिवार मिट्टी के मकान में रहता था, जिसके कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। बारिश के दौरान घर में रहने में काफी दिक्कत होती थी।

उन्होंने बताया कि योजना के तहत 1 लाख 28 हजार रुपए की सहायता मिलने से पक्का मकान बन सका है। अभी 50 हजार रुपए की राशि और आना बाकी है, जिससे वे घर को और बेहतर तरीके से तैयार करेंगे। घर बनने के बाद परिवार की स्थिति में सुधार हुआ है और अब उन्हें रहने के लिए सुरक्षित और बेहतर जगह मिल गई है। लाभार्थी ने अन्य जरूरतमंद लोगों से भी प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लेने की अपील की।

लाभार्थी सोनाली उशीर ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिला है। पहले उनका मिट्टी का कच्चा मकान था, जिससे बारिश के दिनों में घर टपकता था, लेकिन योजना के तहत पक्का स्लैब वाला मकान बनने के बाद अब परिवार को धूप, हवा और बारिश से राहत मिल रही है। लाभार्थी ने अन्य जरूरतमंद परिवारों से भी प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लेने की अपील की है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   5 Oct 2026 9:41 PM IST

Tags

Next Story