नाथन लियोन लंबे समय तक शायद हमारे साथ न रहें जॉर्ज बेली

नाथन लियोन लंबे समय तक शायद हमारे साथ न रहें जॉर्ज बेली
ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ऑफ स्पिनर नाथन लियोन इंजरी की वजह से फिलहाल क्रिकेट से दूर हैं। लियोन एशेज के दौरान इंजर्ड हो गए थे। लियोन की वापसी पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मुख्य चयनकर्ता जॉर्ज बेली ने बड़ा बयान दिया है जो स्पिनर के करियर के लिए काफी अहम माना जा रहा है।

नई दिल्ली, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ऑफ स्पिनर नाथन लियोन इंजरी की वजह से फिलहाल क्रिकेट से दूर हैं। लियोन एशेज के दौरान इंजर्ड हो गए थे। लियोन की वापसी पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मुख्य चयनकर्ता जॉर्ज बेली ने बड़ा बयान दिया है जो स्पिनर के करियर के लिए काफी अहम माना जा रहा है।

जॉर्ज बेली ने कहा है कि लगातार चोटों का शिकार हो रहे नाथन लियोन कब तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलेंगे इसे कोई नहीं जानता। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को इस बात के लिए मानसिक रूप से तैयार रहना चाहिए कि लियोन लंबे समय तक अब शायद ही हमारे साथ रहें।

बेली ने कहा, "38 साल के खिलाड़ी के लिए हैमस्ट्रिंग की समस्या बहुत बड़ी है। यह सच है कि वह उस उच्च स्तर पर कभी वापस नहीं आ पाएगा जहां आपको इसकी जरूरत है। यह एक संभावना है और हमें इसके लिए तैयार रहना होगा।"

2013 से 2023 के बीच लगातार 100 टेस्ट खेलने के बाद से लियोन को इंजरी की समस्या रही है। ऑस्ट्रेलिया को आने वाले समय में कई टेस्ट सीरीज खेलनी है।

ऑस्ट्रेलिया अगस्त से बहुत सारे टेस्ट खेलेगा। पहले, वे बांग्लादेश को होस्ट करेंगे, और फिर दिसंबर से मार्च तक, वे पूरे नौ टेस्ट खेलेंगे, जिसमें भारत के खिलाफ भारत में पांच टेस्ट शामिल हैं। फिर, कुछ महीने बाद, इंग्लैंड में एशेज शुरू होगी।

ऐसे में टीम के लिए लियोन का उपलब्ध होना बेहद अहम है, लेकिन इंजरी की वजह से शायद ही वह टीम के साथ हों।

जॉर्ज बेली ने कहा, "हम सबसे अच्छे उपलब्ध स्पिनर को मौका देंगे। लियोन के वर्कलोड को मैनेज करने की कोई कोशिश नहीं की जाएगी। टॉड मर्फी के साथ हमने संपर्क बनाए रखने की कोशिश की है। वह सिडनी में खेलने के बहुत करीब था। हमें उसका स्किल सेट पसंद है।"

नाथन लियोन टेस्ट क्रिकेट इतिहास के छठे सफलतम गेंदबाज हैं। दाएं हाथ के इस ऑफ-स्पिनर ने 141 टेस्ट मैचों में 567 विकेट लिए हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   3 April 2026 1:50 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story