एनसीआर को भीषण गर्मी और तेज धूप से राहत, हवा भी हुई साफ; अगले कई दिनों तक बारिश के आसार

एनसीआर को भीषण गर्मी और तेज धूप से राहत, हवा भी हुई साफ; अगले कई दिनों तक बारिश के आसार
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के लोगों को फिलहाल भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप से बड़ी राहत मिल गई है। मानसून की सक्रियता के कारण मौसम सुहावना बना हुआ है, और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जाने की संभावना नहीं है। हालांकि, तेज और लगातार बारिश नहीं होने के कारण वातावरण में नमी (उमस) बनी हुई है, जिससे लोगों को हल्की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसके बावजूद, तापमान सामान्य से नीचे बना रहने के कारण गर्मी का असर काफी कम महसूस किया जा रहा है।

नई दिल्ली, 4 जुलाई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के लोगों को फिलहाल भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप से बड़ी राहत मिल गई है। मानसून की सक्रियता के कारण मौसम सुहावना बना हुआ है, और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जाने की संभावना नहीं है। हालांकि, तेज और लगातार बारिश नहीं होने के कारण वातावरण में नमी (उमस) बनी हुई है, जिससे लोगों को हल्की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसके बावजूद, तापमान सामान्य से नीचे बना रहने के कारण गर्मी का असर काफी कम महसूस किया जा रहा है।

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के स्थानीय मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 4 जुलाई को अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इस दिन गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है और किसी प्रकार की मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है। 5 जुलाई को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री रहने का पूर्वानुमान है। इस दिन सामान्यतः बादल छाए रहने के साथ मध्यम बारिश हो सकती है।

सुबह से लेकर दोपहर तक हल्की बारिश, गरज-चमक और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। इसके बाद 6 जुलाई को अधिकतम 32 डिग्री, न्यूनतम 27 डिग्री, 7 जुलाई को अधिकतम 31 डिग्री, न्यूनतम 26 डिग्री, 8 जुलाई को अधिकतम 31 डिग्री, न्यूनतम 25 डिग्री तथा 9 जुलाई को अधिकतम 31 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इन सभी दिनों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना बनी रहेगी और किसी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की गई है।

वहीं, वायु गुणवत्ता के मोर्चे पर भी राहत की खबर है। दिल्ली-एनसीआर में अधिकांश निगरानी केंद्रों पर एक्यूआई संतोषजनक से मध्यम श्रेणी में दर्ज किया गया है। दिल्ली में अलीपुर 144, आनंद विहार 159, अशोक विहार 122, आया नगर 105, बवाना 173, बुराड़ी क्रॉसिंग 109, कैंटोनमेंट क्षेत्र 98, चांदनी चौक 123 और कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स 106 का एक्यूआई दर्ज किया गया।

नोएडा में सेक्टर-125 का एक्यूआई 145, सेक्टर-62 97, सेक्टर-1 140 और सेक्टर-116 99 दर्ज किया गया। वहीं गाजियाबाद में वेद विहार-लोनी 149, गोविंदपुरम 62, इंदिरापुरम 127, लोनी 183, संजय नगर 124 तथा वसुंधरा 116 का एक्यूआई रिकॉर्ड किया गया। इन आंकड़ों से साफ है कि दिल्ली-एनसीआर की हवा पिछले दिनों की तुलना में काफी बेहतर हुई है। अधिकांश क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता संतोषजनक या मध्यम श्रेणी में बनी हुई है, जिससे लोगों को प्रदूषण से भी राहत मिली है।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आगामी कुछ दिनों तक बादलों की आवाजाही, रुक-रुक कर बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी रहेगा। ऐसे में भीषण गर्मी लौटने की संभावना फिलहाल कम है। हालांकि, बारिश के बीच उमस बनी रह सकती है, लेकिन अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जाने की संभावना नहीं है, जिससे दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और पूरे एनसीआर के लोगों को गर्मी से राहत मिलती रहेगी।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   4 July 2026 9:44 AM IST

Tags

Next Story