एनसीआर में बढ़ी ठिठुरन, पारा 10 डिग्री से नीचे; अगले दो दिनों में घने कोहरे का अलर्ट

एनसीआर में बढ़ी ठिठुरन, पारा 10 डिग्री से नीचे; अगले दो दिनों में घने कोहरे का अलर्ट
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में सर्दियों ने दस्तक दे दी है। मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार, न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की गई है और पारा 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंच गया है। अब सिर्फ सुबह और शाम ही नहीं, बल्कि दिन के समय भी ठिठुरन भरी ठंड का एहसास होने लगा है।

नई दिल्ली, 27 नवंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में सर्दियों ने दस्तक दे दी है। मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार, न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की गई है और पारा 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंच गया है। अब सिर्फ सुबह और शाम ही नहीं, बल्कि दिन के समय भी ठिठुरन भरी ठंड का एहसास होने लगा है।

मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, अगले दो दिनों में एनसीआर के लोगों को घने कोहरे का सामना करना पड़ सकता है। आज का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। आने वाले दिनों में अधिकतम पारे में भी गिरावट देखने को मिलेगी, जिससे दिन की गर्मी भी कम होगी और ठंड बढ़ेगी। शहर की आबोहवा की बात करें तो फिलहाल हवा की गुणवत्ता 'ऑरेंज जोन' में बनी हुई है, यानी प्रदूषण का स्तर मध्यम से खराब श्रेणी में है, जिससे लोगों को सांस लेने में थोड़ी दिक्कत हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार, 27 नवंबर को आसमान में हल्का कोहरा (शैलो फॉग) रहेगा। अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। 28 नवंबर को मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा और मध्यम कोहरा (मॉडरेट फॉग) छाने की संभावना है। तापमान में मामूली गिरावट आएगी। अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। 29 नवंबर को कोहरे का असर जारी रहेगा और मध्यम कोहरा देखने को मिलेगा। तापमान 25 डिग्री (अधिकतम) और 10 डिग्री (न्यूनतम) के आसपास बना रहेगा।

ऐसे ही 30 नवंबर को महीने के आखिरी दिन भी मध्यम कोहरा परेशान करेगा। तापमान में और गिरावट दर्ज होगी, अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। 1 दिसंबर की शुरुआत भी कोहरे के साथ होगी। मध्यम कोहरा छाया रहेगा और तापमान 23 डिग्री (अधिकतम) से 9 डिग्री (न्यूनतम) तक गिर सकता है। 2 दिसंबर को मौसम विभाग के मुताबिक, इस दिन हल्का कोहरा रहेगा, लेकिन ठंड बनी रहेगी। अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :  

Tags

Next Story