एनडीए में हिम्मत है तो बिहार में यूसीसी कराकर दिखाए भाई वीरेंद्र

एनडीए में हिम्मत है तो बिहार में यूसीसी कराकर दिखाए  भाई वीरेंद्र
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के विधायक भाई वीरेंद्र ने यूसीसी के मुद्दे पर बिहार की डबल इंजन सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर इस सरकार में हिम्मत है तो प्रदेश में यूसीसी लागू कराकर दिखाए। हम बिहार में यूसीसी लागू नहीं होने देंगे।

पटना, 25 मार्च (आईएएनएस)। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के विधायक भाई वीरेंद्र ने यूसीसी के मुद्दे पर बिहार की डबल इंजन सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर इस सरकार में हिम्मत है तो प्रदेश में यूसीसी लागू कराकर दिखाए। हम बिहार में यूसीसी लागू नहीं होने देंगे।

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के विधायक भाई वीरेंद्र का यह बयान उस वक्त आया है, जब गुजरात विधानसभा ने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) विधेयक पारित कर दिया है। गुजरात यूसीसी लागू करने वाला दूसरा राज्य बन गया है। गुजरात से पहले उत्तराखंड की भाजपा सरकार ने यूसीसी लागू की थी।

पटना में आईएएनएस से बातचीत में राजद विधायक ने कहा कि यह सरकार जो कानून ला रही है और कई नई चीजों को लेकर बात करती है। अगर देश में वन नेशन वन इलेक्शन की बात होती है तो देश में वन नेशन वन एजुकेशन पर बात क्यों नहीं होती। भाजपा सरकार सिर्फ अपने एजेंडा को पूरा करने के लिए यूसीसी लागू कर रही है। इसका मतलब साफ है कि यूसीसी लागू कर ये लोग एक धर्म के खिलाफ कार्रवाई करने की सोच रहे हैं।

उन्होंने कहा कि यह देश सभी का है, देश की आजादी की लड़ाई में सभी धर्मों के लोगों ने अपना सबकुछ दिया है। लेकिन, सवाल यह है कि भाजपा जिस संघ के एजेंडे को आगे बढ़ा रही है, उनकी आजादी की लड़ाई में क्या भूमिका थी। यूसीसी लागू कर भाजपा ने साफ कर दिया कि यह लोग संघ का एजेंडा लागू करना चाहते हैं। लेकिन, देश की जनता इसे कभी बर्दाश्त नहीं कर सकती है। हम विश्वास के साथ कहते हैं कि जब दूसरी सरकारें आएंगी तो पहले जो कानून थे, वहीं लागू होंगे।

एनडीए सरकार को चेतावनी देते हुए राजद विधायक ने कहा कि हिम्मत है तो बिहार में यूसीसी कराए सरकार। यहां हम लोग नहीं होने देंगे।

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच बुलाई गई सर्वदलीय बैठक पर राजद विधायक ने कहा कि मैंने पहले भी कहा था कि सर्वदलीय बैठक बुलानी चाहिए। खाड़ी देशों में अमेरिका की दादागिरी समाप्त होनी चाहिए। मैंने कहा था कि भारत को अमेरिका के खिलाफ लड़ाई लड़नी चाहिए। अमेरिका की दादागिरी को बंद करना ही होगा।

सर्वदलीय बैठक में राहुल गांधी के नहीं आने पर राजद विधायक ने कहा कि अगर राहुल गांधी सर्वदलीय बैठक में नहीं जा रहे हैं तो कोई न कोई जरूरी कार्य उनके समक्ष होगा। मुझे लगता है कि बैठक में राहुल गांधी की जगह कोई न कोई प्रतिनिधि जरूर शामिल होगा।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   25 March 2026 4:42 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story