सीएजी रिपोर्ट पर रेखा गुप्ता ने विधानसभा में केजरीवाल पर निशाना साधा, बोलीं- अपने लिए शीशमहल बना रहे थे

सीएजी रिपोर्ट पर रेखा गुप्ता ने विधानसभा में केजरीवाल पर निशाना साधा, बोलीं- अपने लिए शीशमहल बना रहे थे
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को विधानसभा में पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि इसी सदन से बैठ करके वह दिल्ली की जनता को बेवकूफ बनाते थे और गुमराह करते थे। मैं कई बार इस सीट पर बैठकर सोचती हूं। शीला दीक्षित के 10 एसी के बारे में वह बात करते थे। उन्होंने 50 एसी और 70 पंखे लगाकर कौन सा महल बनाया था, जो शीला दीक्षित के 10 एसी से कम था।

नई दिल्ली, 25 मार्च (आईएएनएस)। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को विधानसभा में पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि इसी सदन से बैठ करके वह दिल्ली की जनता को बेवकूफ बनाते थे और गुमराह करते थे। मैं कई बार इस सीट पर बैठकर सोचती हूं। शीला दीक्षित के 10 एसी के बारे में वह बात करते थे। उन्होंने 50 एसी और 70 पंखे लगाकर कौन सा महल बनाया था, जो शीला दीक्षित के 10 एसी से कम था।

उन्होंने कहा कि जब पूरी दुनिया में करोड़ों लोग मर रहे थे, देश में लाखों लोग परेशान थे, और दिल्ली में हजारों लोग अस्पताल में थे, तब केजरीवाल साहब अपने लिए शीशमहल बना रहे थे। तब उनकी पार्टी के नेताओं ने शेड्यूल बुक से नहीं बताया कि जनता के लिए करो, हॉस्पिटल के लिए करो।

रेखा गुप्ता ने कहा कि 18 लाख रुपए की कॉफी की मशीन है। उस महल के सामने सारे घर धर्मशाला हैं। मैं भी धर्मशाला में हूं, अध्यक्ष भी धर्मशाला में हैं, और दिल्ली की जनता भी धर्मशाला में है। उस महल के सामने सब धर्मशाला है। महल है तो बस शीश महल है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली बर्बाद तब हो रही थी जब वो दिल्ली में बैठकर दिल्ली की जनता को नोच रहे थे, खून पसीने की कमाई को नोच रहे थे। करोड़ों रुपए कंसलटेंट को दिए गए। उन्होंने पूछा कि आपके टाइम में 8 करोड़ का टेंडर 62 करोड़ का कैसे हो गया?

अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए सीएम ने कहा कि वह सचिवालय नहीं जाते थे। सीएजी उनकी धोखाधड़ी का पुलिंदा है, जिस तरह का गबन उन्होंने किया, दिल्ली की जनता का पैसा खाया, आम आदमी आम आदमी बोलकर जो गबन उन्होंने किया, यह पुलिंदा इस चीज का है। कहते थे राजनीति बदलेंगे, मगर पुराना घर बदल दिया। एक करोड़ के पर्दों में नंगी सच्चाई छिपी थी।

रेखा गुप्ता ने कहा कि शीश महल के अंदर जनाब थे और बाहर आम आदमी की लंबी कतारें लगी थीं। दिल्ली की जनता दम घुटने से मर रही थी, मगर अपने घर में उन्होंने क्लाइमेट कंट्रोल लगा रखा था। इस रिपोर्ट पर कार्रवाई होनी चाहिए। सभी गुनहगारों को सजा होनी चाहिए।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   25 March 2026 5:19 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story