नीला ड्रम हत्याकांड सौरभ के परिजनों ने मुस्कान और साहिल को फांसी देने की मांग की

नीला ड्रम हत्याकांड सौरभ के परिजनों ने मुस्कान और साहिल को फांसी देने की मांग की
उत्तर प्रदेश के मेरठ में चर्चित 'नीले ड्रम' हत्याकांड मामले में बुधवार को अदालत अपना फैसला सुनाएगी। मामले में दोषी ठहराई गई मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल को कोर्ट सजा सुनाएगा। दोनों पर मुस्कान के पति सौरभ राजपूत की हत्या का आरोप है। सौरभ के परिजनों ने दोषियों को मृत्युदंड दिए जाने की मांग की है। परिवार का कहना है कि यदि आवश्यक हुआ तो वे इस मामले में हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट का भी रुख करेंगे।

मेरठ, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मेरठ में चर्चित 'नीले ड्रम' हत्याकांड मामले में बुधवार को अदालत अपना फैसला सुनाएगी। मामले में दोषी ठहराई गई मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल को कोर्ट सजा सुनाएगा। दोनों पर मुस्कान के पति सौरभ राजपूत की हत्या का आरोप है। सौरभ के परिजनों ने दोषियों को मृत्युदंड दिए जाने की मांग की है। परिवार का कहना है कि यदि आवश्यक हुआ तो वे इस मामले में हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट का भी रुख करेंगे।

सौरभ राजपूत की मां ने मुस्कान और साहिल को फांसी देने की मांग की है। सौरभ की मां का कहना है कि नवरात्र के व्रत और पूजा पाठ में वह फांसी की प्रार्थना कर रही है। उन्होंने कहा, "हम चाहते हैं कि उन्हें मौत की सजा दी जाए। अगर मौत की सज़ा से भी कोई कड़ी सजा हो, तो उन्हें वही दी जानी चाहिए। मुस्कान और साहिल को जब तक सजा नहीं मिल जाती तब तक कानून की लड़ाई लड़ेंगे।"

सौरभ के भाई राहुल राजपूत ने कहा, "हमारी मांग है कि उन्हें मौत की सजा दी जाए। अदालतों के चक्कर लगाते हुए 15-16 महीने बीत चुके हैं। हमने शुरू से ही यह केस इस इरादे से लड़ा है कि उन्हें मौत की सजा मिले। अगर दोनों को फांसी की सजा नहीं मिली तो सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट में अपील करेंगे। जब तक मुस्कान और साहिल को मृत्युदंड नहीं मिलेगा, तब तक चैन की सांस नहीं लेंगे। सजा से बचने के लिए मुस्कान परिवार और बेटी से मिलने का नाटक कर रही है।"

बुधवार की सुबह जब आईएएनएस की टीम मुस्कान के घर पहुंची तो दरवाजे बंद मिले। मुस्कान के माता-पिता ने किसी भी तरह की प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया। बता दें कि करीब डेढ़ साल से मुस्कान के माता-पिता ने किसी से बात नहीं की है। जेल में बंद मुस्कान ने अपनी बेटी और अपने माता पिता से मिलने की मांग की है। जेल प्रशासन से परिवार को चिट्ठी लिखने की अनुमति भी मांगी है।

मार्च 2025 में मुस्कान ने साहिल की मदद से सौरभ की हत्या कर दी थी और उसके शव के टुकड़े कर दिए थे और उन्हें एक नीले ड्रम में डाल दिया था। 30 सितंबर को जिला जज अरविंद कुमार ने मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल को दोषी करार दिया था।

बता दें कि सौरभ राजपूत हत्याकांड में जुलाई 2025 में ट्रायल शुरू हुआ था। इस दौरान लगभग 13 महीनों तक चली कोर्ट बहस में 126 तारीखों के दौरान 22 से ज्यादा गवाहों के बयान दर्ज किए गए।

बता दें कि सौरभ राजपूत हत्याकांड पूरे देश में चर्चा का विषय बना था। सौरभ के शव के टुकड़े उसके ही घर में एक नीले ड्रम के अंदर मिले थे। पत्नी मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल पर सौरभ की हत्या कर उसके शव को नीले ड्रम में भरने का आरोप है। पिछले साल 19 मार्च को पुलिस ने मुस्कान और साहिल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   14 Oct 2026 12:21 PM IST

Tags

Next Story